विज्ञापन

दिवाली पर बनाएं सूजी-अजवाइन की खस्ता पूड़ियां, सब पूछेंगे रेसिपी, 4 की जगह 8 खा जाओगे

इस दिवाली अपने मेहमानों को सिंपल सी पूड़ी खिलाने के बजाय खस्ता पूडियां बनाकर खिलाएं. यहां जानते हैं इस पूड़ी की रेसिपी-

दिवाली पर बनाएं सूजी-अजवाइन की खस्ता पूड़ियां, सब पूछेंगे रेसिपी, 4 की जगह 8 खा जाओगे
Sooji Khasta Poori : सूजी से बनाएं खस्ता पूड़ियां

दिवाली के मौके पर अगर आप पनीर, छोले जैसी सब्जियों के साथ सिंपल सी पूड़ी बनाते हैं, तो इस बार अपने मेहमानों और बच्चों को कुछ अलग खिलाएं. यहां हम आपको एक ऐसी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, तो स्वाद में लाजवाब भी है और लंबे समय तक कुरकुरी भी रहती है. सूजी और अजवाइन से बनी इस खस्ता पूड़ी को खाने के बाद लोग आपसे इसे रेसिपी पूछने लग जाएंगे. इस खास रेसिपी को यूट्यूब पर Cooking Recipe with Meena नाम के चैनल से शेयर की गई है. अजवाइन की खुशबू और सूजी की कुरकुराहट इन पूड़ियों को इतना स्वादिष्ट बनाती है कि खाने वाला एक-दो नहीं, बल्कि कई पूड़ियां खा जाए. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी-

वीडियो में देखे रेसिपी...

खस्ता पूड़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस रेसिपी को तैयार करने के लिए 1 कप गेहूं का आटा, 2 चम्मच मैदा, 1 कप सूजी, 1 बड़ा चम्मच अजवाइन, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच नमक और जरूरत अनुसार पानी लें. इन सभी सामग्री के संतुलित मिश्रण से पूड़ियां बेहद कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती हैं.

सूजी का कमाल, बढ़ेगा कुरकुरापन

रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सूजी का इस्तेमाल किया जाता है. सूजी डालने से पूड़ियां ज्यादा खस्ता बनती हैं और लंबे समय तक अपनी कुरकुराहट बनाए रखती हैं. इसी वजह से ये पूड़ियां सफर, बच्चों के टिफिन और त्योहारों की तैयारी के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती हैं.

ऐसे करें पूड़ियां तैयार

सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, मैदा और सूजी डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और तेल मिलाएं. अब अजवाइन को हल्का सा क्रश करके डालें, जिससे उसका स्वाद और खुशबू बेहतर तरीके से आटे में घुल जाए. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.

आटा सेट हो जाने पर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्के तेल की मदद से पूड़ियां बेल लें. कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करें और पूड़ियों को मीडियम फ्लेम पर  तलें. जब पूड़ियां फूलने लगें और सुनहरा रंग आने लगे, तब उन्हें पलटकर दूसरी तरफ भी कुरकुरा होने तक फ्राई करें.

ये भी पढ़ें - न चाशनी, न मावा! सिर्फ 5 मिनट में तैयार होगा नारियल का लड्डू, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Food, Diwali Dishes, Puri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com