छोटे बच्चों की स्किन काफी नाजुक होती है. ऐसे में गर्मी, पसीने और साफ-सफाई की कमी के कारण उनकी पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर छोटे-छोटे दाने या खुजली की समस्या हो सकती है. गांवों में इसे कई जगह 'जमजुआ' कहा जाता है. इससे राहत दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पुराना देसी नुस्खा वायरल हो रहा है. इसमें पान के पत्ते और कत्थे को पीसकर बच्चे की पीठ पर लगाया जा रहा है. वीडियो में बताया गया है कि इससे स्किन पर जमा जमजुआ निकल जाते हैं. लेकिन क्या यह नुस्खा बच्चों की नाजुक स्किन के लिए सुरक्षित है. आइए समझते हैं.
क्या है पान के पत्ते और कत्थे वाला देसी नुस्खा
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया गया है कि पान के पत्ते और कत्थे को एक साथ सिलबट्टे पर पीसकर पेस्ट तैयार किया जाता है. इसके बाद इस पेस्ट को बच्चे की पीठ पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ने की सलाह दी जाती है. दावा किया जाता है कि ऐसा करने से पीठ पर मौजूद जमजुआ निकलने लगते हैं और बच्चे को राहत मिलती है. हालांकि, इस नुस्खे के असर को साबित करने वाले भरोसेमंद वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इसे बच्चों पर आजमाना सही नहीं होगा.
आखिर बच्चों की पीठ पर क्यों होते हैं छोटे-छोटे दाने?
बच्चों की पीठ पर दाने निकलने के कई कारण हो सकते हैं. गर्मी और पसीने की वजह से घमौरियां हो सकती हैं. इसके अलावा स्किन में जलन, एलर्जी, एक्जिमा या संक्रमण के काारण भी छोटे-छोटे दाने और खुजली हो सकती है. इसलिए हर तरह के दाने को जमजुआ समझकर घरेलू नुस्खा नहीं अपनााना चाहिए.
पान के पत्ते और कत्थे को लगाने से पहले जान लें ये बात
बता दें कि बच्चों की त्वचा बड़ों के मुकाबले ज्यादा संवेदनशील होती है. पान के पत्ते और कत्थे का पेस्ट लगाने या उसे रगड़ने से स्किन में जलन, लालिमा और एलर्जी हो सकती है. खाासकर अगर बच्चे की त्वचा पहले से प्रभावित है तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बााल रोग एक्सपर्ट या स्किन एक्सपर्ट की सलाह के बिना इस तरह के प्रयोग न करें.
बच्चों की पीठ पर दाने हों तो क्या करें?
बच्चों की पीठ से दाने निकालने के लिए सबसे पहले बच्चे को साफ और सूखे सूती कपड़े पहनाएं. पसीना आने पर शरीर को हल्के हाथों से साफ करें. बच्चे को ज्याादा गर्म कपड़ों में न लपेटें. स्किन पर बिना डॉक्टर की सलाह के कोई घरेलू पेस्ट या क्रीम न लगाएं. बता दें कि दााने बढ़ने, पस निकलने, बुखार या तेज खुजली होने पर डॉक्टर को दिखााएं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढें- ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? कपड़ों से लिंट बॉल्स हटाने का आसान तरीका, पुराना स्वेटर भी दिखेगा नया
ये भी पढें- राख से खाद कैसे बनाएं? पौधों के लिए पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर खाद बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं