Soaked Black Raisins Benefits: मुनक्का एक ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कई लोग मुनक्का और किशमिश को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. उन्हें लगता है ये दोनों एक ही हैं आपको बता दें कि मुनक्का और किशमिश दोनों ड्राई फ्रूट्स हैं लेकिन दोनों के कलर और पोषक तत्वों में जमीन आसमान का फर्क है. मुनक्का का रंग काला होता है और किशमिश का पीला. अगर आप सुबह भीगे मुनक्के का सेवन करते हैं तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. दरअसल मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण, बीटा कैरोटीन, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्निशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं भीगे मुनक्के खाने से होने वाले फायदे.
भीगे मुनक्के खाने के फायदे- (Bheege Munakka Khane Ke Fayde)
1. दांतों-
मुनक्का में फाइटोकेमिकल होता है. जिससे हर तरह की दांतों की समस्या दूर हो जाती है. रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुनक्के खाने से मुंह के बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है. मुनक्के दांतों को सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. हड्डियों-
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खाली पेट भीगे मुनक्के का सेवन कर सकते हैं. मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्निशियम पाया जाता है. जो हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोज इस तरह खाएंगे आंवला, तो हो जाएगा कमाल, छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां, सीख लें तरीका

3. पाचन-
अगर आपको पाचन या पेट संबंधी समस्या रहती हैं तो आप रोज सुबह खाली पेट भीगे मुनक्के का सेवन कर सकते हैं. इससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.
4. मोटापा-
भीगे मुनक्के में ग्लूकोस और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट भीग मुनक्के का सेवन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं