Kishmish Pani Pine Ke Fayde: सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी चीज़ों से की जाए, तो दिन बन जाता है. लेकिन आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं, लेकिन छोटी-छोटी घरेलू आदतें अपनाकर हम कई तरह की बड़ी समस्याओं से बच सकते हैं. उन्हीं में से एक है भीगी किशमिश के पानी का सेवन.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार के अनुसार, यह पानी किसी औषधि से कम नहीं है. आयुर्वेद में किशमिश को सेहत का खजाना माना गया है, और जब इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह पिया जाए, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि यह किन 4 लोगों के लिए है फायदेमंद.
भीगी किशमिश का पानी पीने के फायदे- (Bheegi Kismish Ka Pani Pine Ke Fayde)
1. पाचन के लिए-
अगर आपको अक्सर गैस, कब्ज, एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो किशमिश का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.

2. खून की कमी-
किशमिश में आयरन, कॉपर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में नया खून बनाने में मदद कर सकते हैं. जिन लोगों को थकान या कमजोरी महसूस होती है, उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.
3. वजन घटाने-
किशमिश का पानी नेचुरल मिठास से भरपूर होता है, जो आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत करता है. इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे शरीर के फैट को मेल्ट करता है.
4. इम्यूनिटी बढ़ाने-
किशमिश के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है.
किशमिश का पानी पीने का सही तरीका- (What Is The Right Ways To Drink Raisin Water)
- भिगोने का तरीका- रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक मुट्ठी अच्छी क्वालिटी की किशमिश भिगोकर रख दें.
- पीने का समय- अगली सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें.
- बची हुई किशमिश का क्या करें- पानी पीने के बाद जो भीगी हुई किशमिश बचे, उसे फेंके नहीं बल्कि चबा-चबाकर खा लें. इससे आपको और भी ज्यादा फायदा मिलेगा.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं