- आंवला (Amla) विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है.
- आंवला शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) को स्ट्रांग बनाता है
- आंवला पाचन स्वास्थ्य के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है.
Amla Murabba: आंवला (Amla) विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो एक पानी में घुलनशील विटामिन है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. आंवला शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) को स्ट्रांग बनाता है, पाचन स्वास्थ्य के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है. स्किन से लेकर बालों तक को खूबसूरत बनाने के लिए भी ये जाना जाता हैं. सर्दियों के मौसम में आंवले के इन गुणों का फायदे लेने के लिए दादी-नानी आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe) बनाया करती थी. आंवला में विटामिन्स होते हैं. इसी के साथ आंवला में कैल्शियम, फोलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन, कार्ब्स, फास्फोरस, ओमेगा 3 और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है. यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है. आंवला खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
इसे भी पढ़ें : अंजीर के फायदे और नुकसान: सेहत का खजाना है अंजीर, लेकिन लिमिट से ज्यादा खाया तो हो सकते हैं ये नुकसान
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सर्दियों में आंवला खाने से होने वाले फायदे | Health Benefits Of Eating Amla
वायरल इंफेक्शन से बचाव के लिए आंवला: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन आम होते हैं. अगर आप इन सभी से छुटकारा चाहते हैं तो आंवला खाएं. आंवले में मौजूद तत्व बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मददगार हैं.
आंखों के लिए अच्छा है: आंवला आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. आंवला खाने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.
बेहतर पाचन के लिए खाएं : आंवला आपके पाचन के लिए भी बहुत अच्छा है. यह बेहतर पाचन, गैस और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.
शरीर की सफाई में मददगार है आंवला : इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हें, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार हैं. आंवला शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें : बढ़े हुए Uric Acid को कंट्रोल में कर सकते हैं ये 5 Dry Fruits, नोट कर लें नाम
आंवला खाने का सही तरीका क्या है? | How can I include amla in my diet?
अब यह जानना भी जरूरी है कि आंवला को अपने खाने में कैसे शामिल करें. आंवला को कई तरह से खाया जा सकता है. कुछ तरीकों की बात यहां इस लेख में की जा रही है. जामुन की तरह दिखने वाली ये मिठाई, खाने में तो बेहद टेस्टी होती ही है, सेहत के लिए इसके फायदे कमाल के हैं. आइए जानते हैं आंवले का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका.
आंवला मुरब्बा की रेसिपी (Amla Murabba Recipe)
आंवला मुरब्बा की सामग्री (Ingredients of Amla Murabba)
- 500 ग्राम आंवला
- 5 हरी इलायची
- 1/4 चम्मच काली मिर्च
- 1/4 चम्मच फिटकरी
- 750 ग्राम चीनी
- 1/4 चम्मच केसर
- 1/2 चम्मच काला नमक
आंवले का मुरब्बा बनाने का तरीका (How to make Amla Murabba)
- सबसे पहले आंवले को धोकर अच्छे से धो लें और फिर सुखा लें.
- एक गहरा पैन लें और उसमें पर्याप्त पानी डालें, मध्यम आंच पर पानी गर्म करें. जब पानी में बुलबुले बनने लगें तो गर्म पानी में आंवला डालें. मिश्रण को 5-6 मिनट तक उबालें.
- फिर, आंच से उतार लें और पैन को ढक्कन से कुछ मिनट के लिए ढक दें. अब छलनी से छान कर सभी आंवले बाहर निकाल लें. एक-एक कर सभी आंवले में काटे वाली चम्मच को मदद से 15-20 छेद करें ताकि रस इसके अंदर तक जा सकते.
- चाशनी तैयार करने के लिए एक मीडियम पैन लें और उसमें चीनी के साथ थोड़ा सा पानी मिलाएं. उबले हुए आंवले को चीनी के ऊपर डालिये और मध्यम आंच पर पकाइये.
- जब चाशनी शहद जैसी गाढ़ी हो जाए और आंवला अच्छी तरह पक जाए तो आंच धीमी कर दें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें. अगर चाशनी अभी भी पतली लग रही है तो इसे दोबारा गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब आंवला-चीनी की चाशनी शहद जैसी गाढ़ी हो जाए तो इसमें इलायची, काली मिर्च, काला नमक, केसर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और जार में भर कर स्टोर कर लें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं