- पोहा में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है.
- पोहा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
- पोहा में प्रोटीन पाया जाता है.
Side Effects Of Poha: ब्रेकफास्ट की जब भी बात आती है. हम सभी कुछ हेल्दी और क्विक खाना पसंद करते हैं. और जब समय की कमी हो तो और भी ज्यादा ये महत्व रखता है कि हम जो भी नाश्ते में बना रहे हैं उसमें ज्यादा समय न लगे. तब हमारे बचाव में पोहा आता है. हममें से ज्यादातर घरों में पोहा को ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा बनाया जाता है. अगर आप भी पोहा खाने के शौकीन हैं और आप रोज पोहा खाते हैं तो सावधान. ये बात भी सही है कि पोहा लाइट ब्रेकफास्ट (Poha In Breakfast) की लिस्ट में आता है लेकिन रोजाना पोहा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. आपको बता दें कि पोहा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे नाश्ते में खाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना देर किए हुए जानते हैं पोहा खाने से होने वाले नुकसान.
पोहा खाने से होने वाले नुकसान- Side Effects Of Eating Poha In Hindi:
1. ब्लड शुगर-
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको पता होगा कि चावल का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है. और पोहा चावल से ही तैयार किए जाते हैं. रोजाना पोहा खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. एसिडिटी-
कई लोगों को ब्रेकफास्ट में पोहा खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है. असल में पोहा खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है. जिससे पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है.
3. मोटापा-
पोहा में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है. लेकिन इसमें कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. और रोजाना इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं