Anti-inflammation Diet: सर्दियों के मौसम में अक्सर शरीर में सूजन और दर्द की समस्या परेशान करती है. खासतौर पर ये समस्या बुजुर्गों में काफी देखने को मिलती है. लेकिन इसके अलावा भी सूजन और दर्द के कई कारण हो सकते हैं. जैसे, शरीर में चोट, संक्रमण आदि. अगर आपके के साथ भी यही समस्या रहती है तो आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके सूजन या इंफ्लेमेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं. लगातार शरीर में सूजन (Foods Which fight Inflammation) की समस्या हानिकारक भी हो सकती है. इससे कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज, अर्थराइटिस, डिप्रेशन, अल्जाइमर जैसे बीमारियां क्रोनिक इंफ्लेमेशन से संबंधित हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं सूजन को कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करें.
शरीर की सूजन को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स- Include These Foods In The Diet To Remove Swelling Of The Body:
1. फैटी फिश-
शरीर की सूजन को कम करने के लिए फैटी फिश का सेवन फायदेमंद माना जाता है. यह ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर है. फैटी फिश (Fatty Fish) को डाइट में शामिल कर शरीर की सूजन को दूर कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. हल्दी-
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो खाने के रंग और स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. लेकिन हल्दी सिर्फ यही काम नहीं करती बल्कि, शरीर की सूजन को भी दूर करने में मददगार है. हल्दी (Turmeric) में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है.
Gingerbread Cookies: बच्चों के लिए बनाना है कुछ स्वादिष्ट तो झटपट घर पर ऐसे बनाएं जिंजरब्रेड कुकीज़
3. डार्क चॉकलेट-
चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं है. अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो डाइट में डार्क चॉकलेट को शामिल करें. डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सूजन को कम कर सकता है.
Easy Tips to Clean Utensils: बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
4. काली मिर्च-
काली मिर्च में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं. आप काली मिर्च (Black Peppar) को खाने के साथ, सलाद के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं