- मेथी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.
- मेथी पानी से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं.
- मेथी के पानी में कई पोषक तत्व होते हैं.
Methi Water Health Benefits: मेथी इंडियन किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जो न केवल खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है. मेथी को आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन अगर आप डायबिटीज (Methi Water For Diabetes) के मरीज हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं. तो आप मेथी के पानी या मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं. आपको बता दें कि मेथी में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट मेथी पानी का सेवन कर शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए हुए जानते हैं इससे होने वाले फायदे.
खाली पेट मेथी पानी पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Methi Water On An Empty Stomach:
1. डायबिटीज-
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना. मेथी में मौजूद गुण हाई शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं. आप मेथी की चाय का भी सेवन कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. कोलेस्ट्रॉल-
रोजाना सुबह खाली पेट मेथी के पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. असल में मेथी के पानी का सेवन करने से शरीर के एचडीएल लेवल (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ा सकते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में प्रभावी हो सकता है.
डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार है रागी डोसा-Recipe Inside
3. पाचन-
पाचन को बेहतर रखने के लिए आप मेथी के पानी का सेवन कर सकते हैं. मेथी के पानी में पाचक एंजाइम होता है, जो आपके अग्नाशयम को अधिक एक्टिव बना सकता है. इतना ही नहीं इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार है.
Easy Tips to Clean Utensils: बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
4. सूजन-
अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या रहती है, तो आपके लिए मेथी के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. डायबिटीज के मरीजों में ये समस्या काफी देखी जाती है.
5. वजन घटाने-
मोटापा कम करने के लिए करें मेथी के पानी का सेवन. रोजाना खाली पेट सुबह मेथी पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ वजन को घटाने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं