Shraddha Kapoor Favourite Foods: बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आपकी और हमारी तरह खाने की शौकीन हैं और उन्हीं में से एक है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर. अगर आप एक्ट्रेस को इंस्टा पर फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि वो खाने की कितनी बड़ी शौकीन हैं. सोमवार को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 के दौरान, उन्होंने हमें अपने खाने-पीने के साइड की झलकियां दीं. इवेंट में उनसे एक ऐसी चीज़ का नाम बताने के लिए कहा गया जिसमें वह बुरी हैं. उन्होंने जवाब दिया, "अगर कोई मुझसे सेवन-कोर्स मील बनाने के लिए कहता है, तो मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी... लेकिन अगर आप मुझे सेवन-कोर्स मील खाने के लिए कहते हैं, तो मैं उसमें महारत हासिल कर लूंगी." यह पूछे जाने पर कि वह कौन सी चीज है जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है. श्रद्धा ने जवाब दिया कि केवल एक को चुनना वास्तव में मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक का देसी अंदाज, आपको बचपन की दिला सकता है याद, वीडियो देख ड्रूल करने लगेंगे आप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब एंकर ने उनसे दिल्ली में कुछ चुनने को कहा तो उन्होंने शहर के खान-पान की तारीफ की और कहा कि यहां कई खास व्यंजन हैं. "दिल्ली शानदार फूड के लिए जानी जाती है". अवश्य चखने वाले व्यंजनों में, उन्होंने स्पेशली छोले भटूरे, आलू पराठे, काली दाल और पनीर मखनी का नाम लिया. मंच पर अपने सेशन की शुरुआत में उन्होंने चाय के प्रति अपने प्रेम के बारे में भी बताया.
इससे पहले दिन में इसी कार्यक्रम में, ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरन की ओर से खाने के प्रति एक दिलचस्प सीक्रेट का खुलासा हुआ. एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024 के दौरान उन्होंने भारतीय व्यंजनों के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे भारतीय भोजन ब्रिटिश कुलिनरी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और भारतीय करी के लिए अपनी प्रशंसा साझा की. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एक खास तरह की करी बनाना सीखा है, जो अब उनकी "खासियत" बन गई है. आश्चर्य है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं? पता लगाने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं