मूली एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सलाद से लेकर अचार और परांठे समेत कई तरह की डिश बनाने में किया जाता है. अपने मसालेदार और हल्के तीखे टेस्ट के बावजूद, मूली डाइजेशन में सुधार और ब्लड प्रेशर को कंट्रेल करने समेत कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जानी जाती है. सर्दियों के दौरान बाजार में मूली आसानी से मिलती है, इसलिए इसके खाने के शौकीन लोग इसको स्टोर करके रख लेते हैं. लेकिन कठिनाई आती है तब जब उसे लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में. इस आर्टिकल में हम मूली को फ्रेश और टेस्टी बनाए रखने के लिए उसे स्टोर करने के लिए टिप्स लेकर आए हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो हैक्स.

मूली को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए यहां 5 टिप्स (5 Tips To Keep Radish Fresh for Longer)
बास्केट में रखें
जैसे ही आप बाजार से खरीदकर मूली लाएं, उन्हें प्लास्टिक की थैलियों से निकालकर रेफ्रिजरेटर की बास्केट में रख दें. सर्दियों के दौरान आप इन्हें बाहर भी रख सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी सब्जियों के साथ न मिलाएं
हालांकि मूली को आलू और प्याज जैसी अन्य सब्जियों के साथ स्टोर किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना सही नही है. कुछ सब्जियाँ एथिलीन गैस निकालती हैं, जिससे मूली जल्दी खराब हो सकती हैं. इसके अलावा कुछ सब्जियों में साइट्रिक एसिड होता है, जिसका असर भी मूली को जल्दी खराब कर सकता है. इसलिए इसे लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए दूसरी सब्जियों से दूर रखें.
यह भी पढ़ें: अब बाहर जाकर नहीं खानी पडे़गी सोया चाप, इस रेसिपी से घर पर बनेगी मार्केट जैसी Soya Chaap
पत्तियाँ न हटाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपकी मूली लंबे समय तक फ्रेश रहे, तो हरी पत्तियों को लगा रहने दें. ये पत्तियाँ मूली की फ्रेशनेस बनाए रखने में मदद करती हैं. अगर एक या दो पत्तियां पीली हो जाती हैं, तो उन्हें काट देना चाहिए, लेकिन बाकी पत्तियों को लगा रहने देना चाहिए. मूली और पत्तियों की नमी बनाए रखने के लिए उन्हें रोज पानी से धोएं.
मूली को पानी में रखें
मूली की ताज़गी को बनाए रखने के लिए, इस ट्रिक्स को एक बार जरूर आज़माएँ. इसके लिए मूली के कुछ पत्ते हटा दें, फिर मूली को पानी से भरे एक सीलबंद जार में रखें. यह ट्रिक आपकी मूली को एक हफ्ते तक फ्रेश बनाए रख सकती है. यह उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने में मदद कर सकती है.
काट कर स्टोर करने से बचें
मूली को कभी भी काट कर स्टोर न करें, क्योंकि इससे वह जल्दी खराब हो सकती है. जब मूली कटी हुई हो, तो उन्हें तुरंत इस्तेमाल करना सबसे अच्छा तरीका है. अगर आपकी मूली साबुत है, तो उनकी फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए उन्हें प्लास्टिक के बजाय किसी जालीदार बैग में रखें.
अगली बार जब आप बाज़ार से मूली खरीदें, तो उन्हें ज्यादा समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए इन टिप्स को अपनाएं. इन सिंपल तरकीबों से, आप लंबे समय तक मूली के स्वादिष्ट टेस्ट और फ्रेशनेस का आनंद ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं