विज्ञापन

लहसुन छीलने का सबसे तेज तरीका, मिनट नहीं सिर्फ सेकंड में आसानी से छीले लहसुन

क्या आपको भी लहसुन छीलने में आलस आता है, तो इस ट्रिक से मिनटों में छीले ढेर सारा लहसुन.

लहसुन छीलने का सबसे तेज तरीका, मिनट नहीं सिर्फ सेकंड में आसानी से छीले लहसुन
कैसे छीले लहसुन.
NDTV

किचन में मौजूद लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. लेकिन खाना बनाते समय सबसे बोरिंग और सिरदर्द भरा काम लगता है लहसुन छीलने का. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. क्योंकि हमारे साथ तो होता है. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा हैक बता रहे हैं, जो लहसुन को छीलने में आपकी मदद कर देगा. आइए जानते हैं इस आसान ट्रिक के बारे में.

​क्या है कांच की बोतल वाला ट्रिक?

  1. इस ट्रिक में आपको किसी महंगे गैजेट या मशीन की जरूरत नहीं है, बल्कि आपके घर में रखी एक साधारण कांच की बोतल ही काफी है. 
  2. सबसे पहले लहसुन की पूरी गांठ लें और उसकी सारी कलियों को हाथों से थोड़ा सा तोड़कर अलग-अलग कर लें.
  3. अब एक सूखी और साफ कांच की बोतल लें. ध्यान रहे कि बोतल का मुंह इतना चौड़ा होना चाहिए कि लहसुन की कलियां आसानी से उसके अंदर जा सकें.
  4. अब अलग की हुई लहसुन की सभी कलियों को इस कांच की बोतल के अंदर डाल दें.
  5. बोतल का ढक्कन बंद करें इसके बाद बोतल को दोनों हाथों से पकड़कर ऊपर-नीचे या गोल-गोल जोर-जोर से कुछ सेकंड के लिए हिलाएं.
  6. जब आप कुछ सेकंड बाद बोतल खोलकर देखेंगे, तो आप हैरान रह जाएंगे. 
  7. क्योंकि लहसुन के सारे छिलके उतर चुके हैं और कलियां पूरी तरह साफ होकर बाहर आ जाएंगी.
Latest and Breaking News on NDTV

​इस ट्रिक के क्या हैं फायदे-

  • लहसुन छीलने में जहां कई मिनट लगते थे, वहीं अब यह काम सिर्फ सेकंड में हो जाता है.
  • अक्सर लहसुन छीलने के बाद हाथों में तेज बदबू रह जाती है और उंगलियों में जलन होने लगती है. इस तरीके से आपके हाथ बिल्कुल साफ और सुरक्षित रहते हैं.
  • न तो आपको चाकू की जरूरत है और न ही लहसुन को पानी में भिगोने का झंझट पालना है.

ये भी पढ़ें- किचन में चींटियों ने कर रखा है परेशान? बिना केमिकल इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं छुटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic Peel, Garlic Peel Easily, Garlic Peel Hacks, Garlic Peel Tricks, Lahusn Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com