विज्ञापन

किचन में चींटियों ने कर रखा है परेशान? बिना केमिकल इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं छुटकारा

क्या आपका तनाव आपके दिल को नुकसान पहुंचा रहा है? शारदा हेल्थसिटी के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिल के. रुस्तगी बता रहे हैं कि Emotional Stress किस तरह Heart Health को प्रभावित कर सकता है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए.

किचन में चींटियों ने कर रखा है परेशान? बिना केमिकल इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं छुटकारा
चींटियों को बिना मारे घर से कैसे निकाले?
NDTV

किचन में अगर एक बार चींटियों की लाइन लग जाए तो सच में सिरदर्द बन जाता है. सुबह उठकर स्लैब पर रखी चीनी के डिब्बे या चाय की पत्ती के पास जब काली या लाल चींटियां दिखती हैं, तो पूरा मूड खराब हो जाता है. कई बार तो समझ ही नहीं आता कि ये इतनी जल्दी आ कहां से जाती हैं. बाजार में मिलने वाले जहरीले स्प्रे हर जगह इस्तेमाल भी नहीं किए जा सकते, क्योंकि किचन में खाना और बर्तन होते हैं.

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. हमारे अपने किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप इन नन्हे बिन बुलाए मेहमानों को बिना किसी नुकसान के बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

किचन में चींटियां क्यों आती हैं?

असल में चींटियों की सूंघने की ताकत बहुत तेज होती है. जैसे ही फर्श पर चाशनी की एक बूंद गिरी, बिस्कुट का चूरा गिरा या फिर नमकीन का टुकड़ा गिरा, उनकी टोली वहां पहुंच जाती है. इसके अलावा बरसात के मौसम में या सीलन वाली जगहों पर भी इनका आना बहुत आम बात है.

चींटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे

1. सफेद सिरका (White Vinegar)

सिरका चींटियों को भगाने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है. चींटियां एक दूसरे के पीछे गंध यानी फेरोमोन के सहारे चलती हैं. सिरका इस गंध को पूरी तरह मिटा देता है.

बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. जहां भी चींटियों की लाइन दिखे या जहां से वो अंदर आ रही हों, वहां इसका छिड़काव करें. इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें. इसकी तीखी महक से चींटियां तुरंत भाग जाती हैं.

2. नींबू का रस

अगर आपके पास सिरका नहीं है तो नींबू सबसे बढ़िया और आसान विकल्प है. नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं आता.

एक कप पानी में दो नींबू का रस निचोड़ लें. किचन के कोनों, स्लैब और सिंक के नीचे इस पानी का पोछा लगाएं या स्प्रे करें. आप चाहें तो नींबू के छिलकों को भी उन दरारों के पास रख सकते हैं जहां से चींटियां निकलती हैं. Also Read: चीनी के डिब्बे में हो गई हैं लाल चीटियां? बिना मारे भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

3. हल्दी और नमक का मिक्चर

हमारे घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा यह नुस्खा अपनाते आए हैं. हल्दी एंटीबैक्टीरियल होती है और इसकी महक से चींटियां दूर भागती हैं.

जहां से चींटियां बाहर निकल रही हों, उस छेद या दरार के पास थोड़ा सा नमक और हल्दी पाउडर छिड़क दें. यह नुस्खा सुरक्षित है और इससे खाने पीने की चीजों को कोई नुकसान भी नहीं होता.

Latest and Breaking News on NDTV

Lal Chiti Ko Kaise Bhagaye. 

4. लौंग और दालचीनी

किचन के मसालों में लौंग और दालचीनी की खुशबू बहुत तेज होती है. यह महक इंसानों को तो अच्छी लगती है पर कीड़े मकोड़ों को बर्दाश्त नहीं होती.

चीनी के डिब्बे में 3 4 लौंग डाल कर रख दें. इससे चीनी में कभी चींटी नहीं लगेगी. जहां चींटियों का बिल हो, वहां थोड़ी सी पिसी हुई दालचीनी पाउडर बुरक दें.

5. बोरिक पाउडर और आटे की गोलियां

अगर चींटियां बहुत ज्यादा तादाद में हैं और हटने का नाम नहीं ले रहीं, तो यह तरीका सबसे पक्का इलाज है.

थोड़ा सा गेहूं का आटा लें, उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी और एक चम्मच बोरिक एसिड मिलाएं. पानी डालकर छोटी छोटी गोलियां बना लें और किचन के कोनों में रख दें. ध्यान रखें कि इसे छोटे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से बिल्कुल दूर रखें.

किचन को चींटी फ्री रखने के जरूरी टिप्स

  1. किचन स्लैब को हमेशा सूखा और साफ रखें. रात को सोने से पहले जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें. 
  2. मीठी चीजों जैसे चीनी, गुड़, शहद और बिस्कुट को हमेशा एयरटाइट डिब्बों में ही रखें.
  3. कूड़ेदान को हमेशा ढक कर रखें और उसे रोज खाली जरूर करें.
  4. किचन की दीवारों या टाइल्स के बीच जो बारीक छेद या दरारे होती हैं, उन्हें पुट्टी या एमसील से बंद कर दें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

चीनी के डिब्बे में चींटी लग जाए तो उसे कैसे निकालें?
जवाब: अगर चीनी के डिब्बे में चींटियां घुस गई हैं, तो डिब्बे का ढक्कन खोलकर उसे कुछ देर के लिए हल्की धूप में रख दें. गर्मी के कारण चींटियां अपने आप बाहर निकल जाएंगी. आप डिब्बे के अंदर 2 3 लौंग भी डाल सकते हैं.

क्या लाल चींटी काटने पर घरेलू उपाय काम करता है?
जवाब: लाल चींटी जब काटती है तो तेज जलन और सूजन होती है. उस जगह पर तुरंत थोड़ा सा ठंडा पानी या बर्फ लगाएं. इसके बाद हल्का सा बेकिंग सोडा का पेस्ट या एलोवेरा जेल लगा लें, इससे जलन में तुरंत आराम मिलता है.

क्या नमक का पानी चींटियों को मार देता है?
जवाब: नमक का तेज घोल चींटियों को तुरंत तो नहीं मारता, लेकिन उनकी त्वचा को सुखा देता है जिससे वो वहां से भाग जाती हैं. पोछे के पानी में रोज थोड़ा सा नमक डालकर सफाई करने से चींटियां घर में नहीं टिकतीं.

बोरिक पाउडर इस्तेमाल करना किचन में सुरक्षित है या नहीं?
जवाब: यह बहुत असरदार है लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त सावधानी रखनी जरूरी है. इसे कभी भी खाने पीने की चीजों के पास या खुली जगह पर न रखें. स्लैब के बहुत अंदर कोनों में ही रखें ताकि किसी का हाथ न लगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Chitiyan Kaise Bhagti Hain, Chitiyo Ke Liye Gharelu Spray, Kitchen Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com