विज्ञापन

जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई 'लूजर' से 'लकी' बनने की कहानी

निधि के मुताबिक, वे उत्तराखंड में अपने दादा-दादी के साथ रहती हैं. जब वे 10 साल की थीं, तब उनके माता-पिता की एक हादसे में मौत हो गई थी.

जिसे Google ने नहीं चुना, वही YouTube पर बनी स्टार, वायरल हुई 'लूजर' से 'लकी' बनने की कहानी
यूट्यूबर निधि कंवर ने अपनी कहानी दुनिया को बताई है, जो वायरल हो गई है.
Instagram@nidhi_kunwarr

Viral Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निधि कंवर ने एक वीडियो के जरिए अपने 'लूजर' से 'सबसे लकी' बनने की कहानी शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 3 मिनट के इस वीडियो में निधि बताती हैं कि वे स्कूल टाइम से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं. 10th में उनके 90% और 12th में 95% परसेंट नंबर्स आए थे. इसी वजह से उन्हें एक बढ़िया इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल गया, जहां से उन्हें बेंगलुरु में 80 हजार रुपये महीना की इंटर्नशिप मिल गई. यह सब देखकर परिवार वालों को लगने लगा था कि उनकी लाइफ सेट हो गई है, लेकिन तभी समय बदल गया.

'9 महीने तक कोई नौकरी नहीं मिली'

निधि बताती हैं, 'इंटर्नशिप खत्म होने के बाद मुझे 9 महीने तक नौकरी नहीं मिली. मैं लगातार कोशिश करती रही, लेकिन मुझे किसी ने काम नहीं दिया. लास्ट इंटरव्यू मैंने गूगल में दिया था. ऐसा लगा था कि मैं यहीं के लिए बनी हूं और आसानी से सिलेक्ट हो जाऊंगी,  लेकिन कंपनी ने मुझे रिजेक्ट कर दिया. धीरे-धीरे मेरा सब्र टूटने लगा और मैं डरने लगी. मैं 6 महीने तक घर से बाहर नहीं निकली. लोगों से बात करना बंद कर दिया. फिर एक दिन मेरी दादी का फोन आया. उन्होंने कहा- 'बाबू तू बहुत बड़़ा सपना देख रही है, कुछ छोटा भी मिल जाए तो देख ले.' उस दिन मुझे लगा कि शायद मेरे सपने बहुत बड़े हैं.

'AM I A Looser' से शुरू हुआ नया सफर

अगले दिन निधि ने यूट्यूब पर चैनल बनाया और पहला वीडियो अपलोड किया- जिसका टाइटल था- 'Am I A Looser'. निधि ने बताया, 'मैं लोगों के सवालों से डरने लगी थी. फिर मैंने सोचा कि कौन हैं ये लोग? और कब तक मैं इस तरह से जियूंगी? इनका सामना करना पड़ेगा. इसीलिए मैंने ये वीडियो बनाई थी. इसके बाद मैंने इंस्टाग्राम पर भी अपने वीडियोज डाले. अब 1 साल के अंदर मेरे 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए. अब मुझे लगता है कि मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं. मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे कुछ ना कुछ अच्छी वजह है. इस एक साल में मेरा नजरिया पूरी तरह से बदल गया है. अब मैं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट भी हूं और खुश भी. जो सफलता मुझे गूगल में नौकरी करके चाहिए थी वो मुझे यूट्यूब से मिल गई.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

25 सितंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए निधि के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 56 हजार से ज्यादा लोगों ने निधि की कहानी को शेयर किया है, जबकि 5493 लोगों ने उस पर कमेंट करके अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'आपकी कहानी जाने बिना भी मुझे आपका कंटेंट बहुत पसंद था, लेकिन अब जब मुझे पता चला है कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने क्या-क्या किया है, तो मैं सच में आपकी बहुत तारीफ करती हूं.'

दूसरी यूजर ने लिखा, 'निधि, आपकी इस बात ने मेरा दिल जीत लिया कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत थी. यह बात सीधे दिल को छू गई, क्योंकि कुछ सफर सुविधा या पसंद से नहीं, बल्कि जरूरत, हिम्मत और हार न मानने के जज्बे से तय होते हैं. लोग कामयाबी तो देखते हैं, लेकिन वे शायद ही कभी उन संघर्षों, त्याग और उन अनगिनत पलों को देख पाते हैं जब आपको डर के बजाय उम्मीद को चुनना पड़ा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'हो सकता है कि मेरी बात से सब सहमत न हों, लेकिन आपकी आवाज और बात करने का अंदाज दीपिका पादुकोण जैसा है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'आपकी कहानी सच में बहुत इंस्पायरिंग है. हमारे साथ जो कुछ भी होता है अच्छे के लिए ही होता है, इस बात को मानने के लिए अब मुझे एक और वजह मिल गई है.'

यह भी पढ़ें:- ऋषिकेश में मिली लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचा इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये एक्सपीरियंस हमेशा याद रहेगा'

यह भी पढ़ें:- कॉर्पोरेट लॉयर की नौकरी छोड़कर लद्दाख के गांव में शिफ्ट हुई महिला, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Youtuber, Digital Content Creator, Viral Video, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com