विज्ञापन

'ड्रामा नहीं करने का...' चोरी करते पकड़ी गई नौकरानी, जोड़ने लगी हाथ-पैर; मालकिन के एक्शन की हो रही जमकर तारीफ

घर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ी गई कामवाली बाई जब रो-रोकर हाथ जोड़ने लगी, तो मकान मालिक ने बिना किसी मारपीट के उसका पूरा हिसाब चुकता कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

'ड्रामा नहीं करने का...' चोरी करते पकड़ी गई नौकरानी, जोड़ने लगी हाथ-पैर; मालकिन के एक्शन की हो रही जमकर तारीफ

VIRAL VIDEO: "ड्रामा नहीं करने का है..." सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कामवाली बाई पर चोरी का आरोप लगा है, लेकिन इसके बाद मकान मालिक ने जो किया, उसने इंटरनेट को दो खेमों में बांट दिया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चोरी पकड़े जाने के बाद कामवाली बाई घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़कर माफी मांग रही है. लेकिन मकान मालकिन बिना आपा खोए खड़े होकर कागजी कार्रवाई पूरी करती है और कहती है, "ड्रामा नहीं करने का है."

हैरान करने वाली बात यह है कि मकान मालिक ने न तो हंगामा किया और न ही पुलिस बुलाई. उसने महिला के काम किए हुए दिनों का पूरा हिसाब किया, उसकी बकाया सैलरी दी और उसे चुपचाप नौकरी से हटा दिया.   

मकान मालकिन की हो रही जमकर तारीफ

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर मिक्स रिएक्शन भी आ रहे हैं. इंटरनेट पर एक खेमा मकान मालिक के इस बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहा है. लोगों का कहना है कि जहां चोरी के आरोप में अक्सर गरीबों के साथ मारपीट की जाती है या उनके पैसे मार लिए जाते हैं, वहां इस मकान मालकिन ने गजब का संयम दिखाया. पैसे देकर जाने देना वाकई एक बड़ा दिल दिखाने जैसा है. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसी बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड करना सही कदम है.    

यह भी पढ़ें : साइड लोअर बर्थ पर आंटियों का कब्जा, बोली- बेटी तुम ऊपर वाली पर जाओ; फिर लड़की की बात सुनकर छा गया सन्नाटा

वीडियो वायरल करने पर भड़के लोग

वहीं, दूसरा खेमा इस बात पर बुरी तरह भड़का हुआ है. उनका सीधा सवाल है- "अगर आप इतने ही भले थे, तो वीडियो बनाकर इंटरनेट पर क्यों डाला?" लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि वीडियो में उस गरीब महिला का चेहरा साफ दिख रहा है. जब आपने पुलिस में शिकायत नहीं की, तो फिर सोशल मीडिया पर उसका वीडियो डालकर उसे सरेआम बदनाम क्यों किया? क्या यह उस महिला की गरीबी का मजाक उड़ाना नहीं है?

अब बहस इस बात पर छिड़ गई है कि क्या ऐसे संवेदनशील मामलों को घर की चारदीवारी में ही सुलझाना चाहिए था, या फिर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर किसी की पहचान उजागर करना सही है? अगर आप इस मकान मालिक की जगह होते, तो क्या करते?

यह भी पढ़ें : जयपुर मेट्रो में रूसी महिला ने पहली बार रखा कदम, फटी रह गई आंखें; बोली- ये तो बिल्कुल दुबई जैसी है

यह भी पढ़ें : मुंबई आई भारतीय लड़की 15 दिन में लौटी दुबई, बोली- यहां गुजारा करना नामुमकिन है


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Domestic Helper, Domestic Helper Verification Process, Caught Stealing, Maid Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com