विज्ञापन

लहसुन खाने का सही तरीका जान लें, वरना फायदे की जगह हो सकती है परेशानी

लहसुन सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि दिल, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. जानिए इसे खाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां.

लहसुन खाने का सही तरीका जान लें, वरना फायदे की जगह हो सकती है परेशानी
लहसुन क्यों है सेहत के लिए खास?
NDTV

किचन में रखी कई चीजें हम रोज़ इस्तेमाल तो कर लेते हैं, पर कभी सोचते नहीं कि इनके फायदे कितने हैं. अब लहसुन को ही देख लीजिए. दाल में तड़का लगाना हो, सब्जी बनानी हो या फिर चटनी, इसके बिना तो स्वाद अधूरा सा लगता है. पर ये सिर्फ स्वाद की बात नहीं है, सेहत के लिहाज़ से भी ये कमाल की चीज है.

बीपी और दिल का ख्याल कैसे रखता है?

लहसुन का सबसे बड़ा फायदा हमारे दिल और ब्लड प्रेशर को मिलता है. रिसर्च भी मानती है कि जिन्हें हाई बीपी की शिकायत है, उनके लिए लहसुन थोड़ा मददगार साबित हो सकता है. असल में इसमें जो सल्फर होता है न, वो नसों को थोड़ा रिलैक्स कर देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सूजन और गैस की दिक्कत से बचाव

शरीर में अंदरूनी सूजन या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने में भी ये काम आता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं. वैसे पेट के लिए भी ये अच्छा है आंतों के गुड-बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, लेकिन हां, ज्यादा कच्चा लहसुन खा लिया तो पेट में गैस या जलन हो सकती है, इसलिए लिमिट में खाना ही सही है.

कोलेस्ट्रॉल पर इसका असर

अगर कोलेस्ट्रॉल की बात करें, तो लहसुन 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को थोड़ा कम करने में मदद करता है. पर हां, हर किसी के शरीर पर इसका असर एक जैसा नहीं होता. अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो सिर्फ लहसुन चबाने से काम नहीं चलेगा साथ में सही खानपान, थोड़ी वॉक और डॉक्टर की सलाह भी बहुत जरूरी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

खाने का सही तरीका और सावधानियां

वैसे तो लोग सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन निगलने की सलाह देते हैं, पर ये तरीका हर किसी के पेट को सुहाता नहीं है. सबसे आसान तरीका यही है कि इसे दाल-सब्जी या सूप में डालकर पका लें. एक छोटी सी टिप लहसुन को काटने या कूटने के बाद 5 से 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें, इससे इसमें 'एलिसिन' नाम का तत्व बेहतर तरीके से बनता है.

लेकिन ध्यान रहे, अति हर चीज़ की बुरी होती है. बहुत ज्यादा खाने से मुंह से बदबू, पेट में जलन या अपच हो सकती है और हां, जो लोग खून पतला करने की दवाइयां खा रहे हैं, उन्हें लहसुन का ज्यादा सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: दही रातभर में खट्टा क्यों हो जाता है? मैंने अलग-अलग जगह रखकर किया टेस्ट, सामने आई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lehsun Khane Ka Sahi Tareeka, Lehsun Khane Ke Fayde, Lehsun Khane Se Kya Hota Ha, Lehsun Adrak Sath Me Kha Sakte Hai, Benefits Of Clove
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com