Lahsun Kaise Chile: चाइनीज खाना हो या इंडियन बिना लहसुन के स्वाद किसी में नहीं आता, लेकिन जब बात इसे छीलने की आती है, तो बस मानो मुसीबत लगने लगता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो खाना बनाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि लहसुन छीलना पड़ेगा, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे किचन हैक्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से बिना किसी परेशानी के लहसुन छील सकेंगे. चलिए जानते हैं करना क्या होगा?

जल्दी से लहसुन कैसे छीले?
माइक्रोवेव करें: सबसे पहले आपको जीतने लहसुन छीलना है, उतनी लहसुन की सबूत कालियां लेनी होंगी. अब एक क्लीन रैप लें उसमें सारी कलियों को अच्छे से रैप करके कम से कम 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लेना है. ऐसे करने से लहसुन हल्का गर्म हो जाएगा. अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो भी चलेगा.
ऊपर से काट लेना है: अब लहसुन को रैप से निकालकर ऊपर से काट लेना है और एक-एक कली को अलग कर देना है. ऐसा करने से लहसुन छीलने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और आसानी से बाहर निकाल आएगा.
नुकीला चाकू लें: अब लहसुन की सिंगल कली निकाल कर, एक नुकीले चाकू की मदद से लहसुन को बीच से काट लेना है और जब बीच से लहसुन कट जाए, उससे बीच से खोल लेना है.
नीचे से छीलें: लहसुन को बीच से काटने के बाद बीच से खोलना है और नीचे से उसकी पूछ को पकड़ना है. जैसे ही आप लहसुन की पूछ पकेंगे पूरा छिलका अपने आप बाहर या जाएगा. यह तरीकों को करने में आपको 2 मिनट से भी कम का समय लगेगा और बिना किसी ज्यादा मेहनत के लहसुन छिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें: इस लड़की ने सिर्फ 5 आसान तरीके अपनाकर 36 किलो वजन कैसे घटाया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं