विज्ञापन

कौन हैं वो 4 लोग जिन्हें नहीं पीना चाहिए सत्तू?

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए कई लोग सत्तू को रोजाना पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि 4 लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है.

कौन हैं वो 4 लोग जिन्हें नहीं पीना चाहिए सत्तू?
खाली पेट सत्तू पीने के क्या नुकसान है?
NDTV

शरीर में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें? ज्यादातर लोगों के दिमाग में जब ये सवाल आता है, तो सबसे पहला नाम आता है सत्तू का। आए क्यों न? क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम और लो सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

चाहे बिहार हो या उत्तर प्रदेश, सत्तू हर जगह काफी फेमस है. जहां कई लोग सत्तू का शरबत बनाकर पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को सत्तू के पराठे, सत्तू के पकौड़े खाना पसंद आता है, लेकिन ये तो आपने जरूर सुना होगा कि हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं. अगर आप भी प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इसे पी रहे हैं, तो जान लें इससे क्या नुकसान हो सकते हैं और किन्हें इसे अपने रूटीन में शामिल नहीं करना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

सत्तू के नुकसान | Side Effects Of Sattu Powder

जिन लोगों को गैस की दिक्कत रहती है:

चने के सत्तू का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस पैदा हो सकती है. इसलिए जिन लोग को पहले से ही पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं उन्हें इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि अधिक मात्रा में सत्तू का सेवन न करें. अगर आप रोजाना सत्तू पीते हैं, तो आपको गैस, बदहजमी और पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

किडनी स्टोन वाले

आज के समय में किडनी स्टोन की समस्या आम हो गई है. अगर आप भी इससे पीड़ित हैं, तो सत्तू का सेवन करने से बचें. अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो यह पथरी के दर्द और परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है. इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

एलर्जी वाले लोग करें परहेज

यदि आपको चना या उससे बनी चीजों से एलर्जी है, तो सत्तू से भी दूर रहना बेहतर है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने पर त्वचा पर खुजली, रैशेज या अन्य एलर्जी लक्षण दिखाई दे सकते हैं. 

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग रहें सावधान

कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि सत्तू शरीर को ठंडक देने के साथ ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकता है. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Confused! रागी को डाइट में कैसे शामिल करें? ये रहीं रागी से बनने वाली Healthy और Quick रेसिपीज़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sattu, Sattu Ke Fayde, Roasted Gram Flour, Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com