दही को प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. 'पेट खराब है तो दही खा लो' ये आपने खूब सुना होगा, लेकिन आज सवाल ये है कि क्या बारिश के मौसम में दही खाना सही है? इस मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो फिर ये सलाह तब क्यों नहीं दी जाती? चलिए जानते हैं बारिश में दही खाना चाहिए या नहीं? अगर नहीं, तो इसे खाने से शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकते हैं.

बारिश में दही खाने के नुकसान | Barish Me Dahi Kyu Nahi Khana Chahiye
पाचन कमजोर हो जाता है
बारिश के मौसम में नमी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसके कारण पाचन धीमा पड़ सकता है. इसके चलते गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं, उनके लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है
इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया, वायरस तेजी से पनपते हैं. ऐसे में अगर आप दही को सही तापमान पर स्टोर न करें, तो इसमें हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. और अगर उसका सेवन कर लिया जाए, तो पेट खराब या फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है. बीमारियों से दूर रहना है, तो इसके सेवन से बचें.
कफ और एलर्जी
आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर ठंडी मानी जाती है. बारिश के मौसम में इसका सेवन करने से कफ, गले में खराश, नाक बंद होने या एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में जो लोग बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनके लिए दही का सेवन नुकसानदायक हो सकता है
इसे भी पढ़ें: Easy Breakfast Ideas: सिर्फ 5 मिनट में होगी तैयार, एक बार खाया तो समोसे भी भूल जाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं