Sabudana Side Effects: व्रत के दिनों में लोग फलाहार खाना खाते हैं. ऐसे में साबूदाने का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. सिर्फ व्रत ही नहीं बल्कि नॉर्मल दिनो में भी इसे नाश्ते के तौर पर खाया जाता है. साबूदाने की खीर, खिचड़ी, टिक्की और वड़ा जैसी चीजें बनाकर खाते हैं. साबूदाने से बनी ये चीजें हेल्दी होने के साथ ही खाने में भी टेस्टी होती है. इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सेहत से भरपूर ये साबूदाना कई लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं साबूदाना खाने के नुकसान.
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए साबूदाना ( Sabudana Side Effects)
प्रेमानंद महाराज ने बताया किन लोगों को नहीं खाना चाहिए भंडारे का खाना, हो सकते हैं ये नुकसान
डायबिटीज
साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जो शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में अगर आप पहले से डायबिटीज पेशेंट हैं तो साबूदाने का सेवन करने से आपको परहेज करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोटापा
नवरात्रि के व्रत में अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको साबूदाने का सेवन वहीं करना चाहिए. साबूदाने में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट दोनों प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. जो आपके वेट गेन की वजह बन सकता है.
थायराइड
साबूदाने का ज्यादा सेवन आपके लिए मोटापे के खतरे को बढ़ा सकता है. ऐसे में जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है उनको साबूदाने का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
डाइजेशन
साबूदाने का सेवन कई बार पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है. इसमें जिंक पाया जाता है जिसकी वजह से पेट फूलना, कब्ज, पेट दर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं