Bhandare me Khana Chaiye ya Nahi: इन दिनों सोशल मीडिया पर मथुरा वृंदावन के स्वामी बाबा परमानंद खूब जमकर वायरल हो रहे हैं. उनके प्रवचन हमेशा ही लोग बहुत ध्यान से सुनते हैं. लोग अपनी परेशानियां बताकर उनके बताए गए उपायों की मदद लेकर अपने जीवन की समस्याओं को खत्म करने का प्रयास करते हैं. बता दें कि महाराज के प्रवचन सुनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. महाराज ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो है जिसमें उन्होंने बताया है कि किन लोगों को भंडारे का खाना नहीं खाना चाहिए?
क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने
कई बार लोग मंदिर या बाहर किसी जगह पर भंडारा कराते हैं और लोगों को खाना बांटते हैं. लोग ऐसा मानते हैं कि भंडारे में मिलने वाला खाना प्रसाद के समान होता है. लेकिन आपको बता दें कि महाराज ने बताया कि किन लोगों को भंडारे में नहीं खाना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराज ने बताया कि अगर आप सक्षम हैं और बिना किसी मेहनत और पैसे खर्च किए इस भोजन को खाते हैं तो इसका लाभ दूसरे को मिलने वाला है. अगर आप गृहस्थ जीवन में हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि भंडारे का खाना उन लोगों के लिए होता है जो दो वक्त की रोटी कमाने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे लोग जो गरीब हैं. उन लोगों के लिए फ्री भोजन बांटा जाता है. लेकिन आप समर्थ हैं और फिर भी इस भोजन को ग्रहण करते हैं तो आपके सारे पुण्य नष्ट होने वाले हैं.
इस प्रकार खाएं भंडारा
महाराज ने यह भी बताया कि अगर कहीं भंडारा बट रहा है और सभी को वितरित किया जा रहा है और आप भी इसे ले रहे हैं तो उसके लिए कुछ धन जरूर निकालें या दान करें यानि कि उस कार्य में कुछ न कुछ सहयोग जरूर करें. साथ ही कोशिश करें कि हम भी इसी प्रकार भोजन या हलवा बांटेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं