विज्ञापन

सब्जी में लहसुन ज्यादा हो जाए तो क्या करें?

सब्जी में लहसुन तेज हो गया है? घबराइए नहीं, रसोई में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में बैलेंस करें स्वाद और महक.

सब्जी में लहसुन ज्यादा हो जाए तो क्या करें?
सब्जी का स्वाद बिगड़ जाए तो क्या करें?

कई बार खाना बनाते वक्त कई बार ऐसा हो जाता है कि जल्दबाजी में या अंदाजा बिगड़ने की वजह से लहसुन की मात्रा ज्यादा हो जाती है. फिर पूरी सब्जी में सिर्फ लहसुन की ही महक आने लगती है और बाकी मसालों का स्वाद दब जाता है.  ऐसे में टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि रसोई में ही कुछ ऐसी आसान चीजें मौजूद होती हैं जो इस गड़बड़ को चुटकियों में सुधार सकती हैं.

देखें वीडियो...

लहसुन की गंध कैसे दूर करें?

थोड़ा सा खट्टापन बढ़ा दें:

अगर सब्जी में लहसुन तेज हो गया है, तो नींबू का रस या सिरका आपके बहुत काम आ सकता है. खट्टी चीजें लहसुन के तीखेपन और उसकी महक को बहुत हद तक काट देती हैं. बस ध्यान रखें कि खटाई एक साथ बहुत ज़्यादा न डालें, बल्कि आधा चम्मच डालकर पहले चख लें. अमचूर पाउडर या टमाटर की प्यूरी भी इस काम के लिए एकदम बढ़िया विकल्प हैं.

दही या क्रीम का जादू चलाएं:

रसीली या ग्रेवी वाली सब्जियों के लिए यह नुस्खा रामबाण है. सब्जी में दो-तीन चम्मच फेटा हुआ दही, थोड़ी सी मलाई या ताज़ा क्रीम मिला दीजिए. डेयरी प्रोडक्ट्स लहसुन के कड़ेपन को सोख लेते हैं और सब्जी की ग्रेवी को मखमली और रिच बना देते हैं. बस एक बात का ध्यान रखें कि दही मिलाते वक्त आंच धीमी रखें ताकि वह फटे नहीं.

आलू या बेसन का इस्तेमाल करें:

उबला हुआ मैश किया हुआ आलू या फिर हल्का भुना हुआ बेसन सब्जी के गाढ़ेपन को भी बढ़ाता है और एक्स्ट्रा लहसुन के स्वाद को भी सोख लेता है. अगर सूखी सब्जी है, तो ऊपर से भुना हुआ बेसन छिड़ककर थोड़ी देर भून लें. वहीं अगर ग्रेवी वाली सब्जी है, तो उबला आलू मिलाने से सारा बैलेंस ठीक हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: अमरूद की पत्तियां चबाने से क्या होता है? जानिए खाने का सही तरीका और फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic, Kitchen Hacks, Lehsun, Food, Tricks And Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com