कभी-कभी हमारे किचन में रखी साधारण सी चीजें कुछ ऐसा कमाल दिखा देती हैं, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता. बिल्कुल वैसे ही अगर आप प्याज के रस में थोड़ी सी चीनी मिलाकर पीते हैं तो यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है कि तीखे प्याज के साथ मीठी चीनी का मेल कैसा होगा, लेकिन यकीन मानिए, पारंपरिक रूप से इसे कई छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाया जाता रहा है.
सामग्री:
- एक मध्यम आकार का प्याज
- एक या डेढ़ छोटी चम्मच चीनी (पिसी हुई चीनी हो तो ज्यादा बेहतर है)
इसे बनाने की विधि:
इसे तैयार करने के लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं है, सब कुछ आसानी से रसोई में मिल जाएगा,
- सबसे पहले प्याज का छिलका उतारकर उसे पानी से अच्छी तरह धो लें.
- अब इसे कद्दूकस कर लें या मिक्सी में पीसकर इसका ताजा रस निकाल लें.
- एक साफ कटोरी में दो से तीन चम्मच प्याज का रस छान लें ताकि उसका कोई बड़ा टुकड़ा अंदर न रहे.
- अब इस रस में अपनी जरूरत और स्वाद के अनुसार चीनी को अच्छी तरह घोल लें.
- जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब समझें कि आपकी औषधि तैयार है.
सेहत के लिए इसके फायदे
पेट की ऐंठन में:
कई घरों में हल्की गैस या पेट मरोड़ने पर एक-दो चम्मच प्याज का रस और चीनी दिया जाता था. मानते हैं कि इससे थोड़ी राहत मिलती है साथ ही किसी छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े के काटने पर भी इसी रस को लगाने से जलन कम होती है, ऐसा कहा जाता है.
गले बैठने पर:
मौसम बदलते ही गला खराब होना आम है. ऐसे में इस मिश्रण की एक-दो चम्मच पीने से गले में थोड़ी गर्माहट आती है और खराश में आराम जैसा लगता है.
थकान लगने पर:
प्याज शरीर में खून के बहाव को ठीक रखने में मदद करता है और चीनी मिलते ही इसका तीखापन कम हो जाता है, साथ ही तुरंत थोड़ी एनर्जी भी महसूस होती है.
इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी में गांठ हो तो क्या खाना चाहिए? 5 फूड्स, जिससे सूजन और दर्द से मिलेगा आराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं