विज्ञापन

रोजाना चुकंदर खाने से क्या होगा?

क्या आप जानते हैं कि अगर आप एक बार अपने डेली रूटीन में चुकंदर को शामिल कर लेते हैं, तो शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

रोजाना चुकंदर खाने से क्या होगा?
रोज 1 चुकंदर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
NDTV

कभी सोचा है अगर रोजाना एक चुकंदर खा लिया तो शरीर में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? ज्यादातर लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं या कुछ लोग जूस के तौर पर इसका सेवन कर लेते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि स्वाद थोड़ा अलग होने के कारण बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते.क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? अगर हां, तो अपनी आदत बदलकर रोजाना एक चुकंदर खाना शुरू कर दें. शरीर में जो बदलाव देखने को मिलेंगे, आप खुद हैरान रह जाएंगे.

खून की कमी होगी दूर:

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में हो रही खून की कमी को आसानी से पूरा कर सकता है.जिन लोगो को चक्कर आते हैं या कमजोरी महसूस होती है उन्हें रोज एक चुकंदर जरूर खाना चाहिए. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है.

दिल के लिए अच्छा:

आज के समय में दिल की बीमारियां बहुत आम हो गई है. चुकंदर में नाइट्रेट होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. ऐसे में जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उनके लिए चुकंदर का जूस पीने फायदेमंद हो सकता है. इससे दिल की नसों में रुकावट नहीं आती और दिल स्वस्थ रहता है. 

स्किन को रखता है बेहतर:

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ और चमकदार दिखे. चुकंदर खून को साफ करने का काम करता है जिससे चेहरे पर चमक आती है. जब पेट और खून साफ रहता है तो कील मुंहासे और दाग धब्बे अपने आप कम होने लगते है. इसलिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह चुकंदर खाना ज्यादा फायदेमंद है.

पेट के लिए अच्छा:

पेट से जुड़ी समस्याएं आज हर दूसरे इंसान को परेशान करती है. चुकंदर में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और खाना आसानी से पच जाता है. पेट ठीक रहने से पूरा दिन अच्छा निकलता है.

वजन कम करने में मददगार:

जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए चुकंदर एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती. आप इसे सलाद में मिलाकर खा सकते है जिससे पेट भी भर जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा.

चुकंदर को कैसे खाएं?

  1. आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे हल्के ऑलिव ऑयल में रोस्ट कर सकते हैं.
  2. आप इसका ताजा जूस निकालकर भी पी सकते हैं.
  3. जो लोग पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, उनके लिए फर्मेंटेड चुकंदर एक बेहतरीन विकल्प है.
  4. चुकंदर की पौष्टिक स्मूदी तैयार की जा सकती है.
  5. अगर आप चुकंदर को स्टीम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर फल कौन सा होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chakundar Ke Fayde, Beetroot Benefits, Roj Ek Chukandar Khane Ke Fayde, Food, Chakundar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com