विज्ञापन

इन 4 लोगों को क्यों करना चाहिए चुकंदर का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका

Beetroot Ke Fayde: क्या आप भी खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट से जानें चुकंदर को डाइट में शामिल करने आसान तरीके.

इन 4 लोगों को क्यों करना चाहिए चुकंदर का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका
Beetroot Recipe: चुकंदर खाने से क्या होता है.
NDTV

Beetroot Recipe And Benefits: चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो देखने में जितनी लाल और सुंदर दिखती है, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी है. चुकंदर आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा. लेकिन अक्सर लोग इसे सलाद की प्लेट में देखकर छोड़ देते हैं या फिर इसका स्वाद उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आता. अगर आप भी चुकंदर को सिर्फ एक साधारण सलाद मानते हैं, तो ये आर्टिकल खास आपके लिए हैं. 

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और डाइटीशियन दीप्ती खजूटा के अनुसार, चुकंदर का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे आयरन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है? आइए जानते हैं कि किन 4 लोगों को चुकंदर का सेवन कैसे करना चाहिए. 

क्या है चुकंदर खाने का सही तरीका- (What Is The Right Ways To Include Beetroot In Diet)

1. चुकंदर का सलाद- 

चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है सलाद. 

कैसे बनाएं- इसके लिए चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. आप इसे खीरा, गाजर, टमाटर और प्याज के साथ मिलाकर स्वादिष्ट सलाद तैयार कर सकते हैं. ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और काला नमक डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. 

2. चुकंदर का जूस- 

अगर आपको सलाद खाना पसंद नहीं है, तो चुकंदर का फ्रेश जूस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 

कैसे बनाएं- चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लें और उसका जूस निकाल लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस, अदरक या पुदीना भी मिलाया जा सकता है. 

3. चुकंदर की सब्जी- 

चुकंदर की सब्जी बनाने के लिए आप बाकी सब्जियों के साथ उबालकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं- चुकंदर को आलू, गाजर या मटर जैसी सब्जियों के साथ मिलाकर सब्जी के रूप में पका लें. 

Latest and Breaking News on NDTV

चुकंदर खाने के फायदे- (Chukandar Khane Ke Fayde)

​1. खून की कमी दूर करने- 

खून की कमी यानी हीमोग्लोबिन का लेवल गिरने पर शरीर में हमेशा थकान और कमजोरी बनी रहती है. डाइटीशियन दीप्ती खजूटा का कहना है कि चुकंदर में आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये दोनों तत्व शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. 

​2. हाई ब्लड प्रेशर के लिए- 

आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चुकंदर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

​3. वजन घटाने के लिए- 

​अगर आप वजन कम करने की जर्नी पर हैं और अपनी डाइट को लेकर परेशान रहते हैं, तो चुकंदर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है. फाइबर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं. 

​4. एनर्जी-

अगर आप शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं, तो चुकंदर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि ये स्टैमिना और एनर्जी बढ़ाने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना मैदा के बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर पोटली समोसे, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beetroot Recipe, Beetroot Khane Ke Fayde, Chukandar Ke Fayde Aur Nusan, Chukandar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com