विज्ञापन

सोने के वर्क वाली शाही कुल्फी, भारत के इन 5 शहरों में मिलती है ये रॉयल मिठास

Golden Kulfi Dessert: क्या आपने कभी गोल्डन कुल्फी खाई है? आइए जानते हैं भारत के किन-किन शहरों में मिलती है यह शाही कुल्फी और आखिर इसमें ऐसा क्या खास होता है.

सोने के वर्क वाली शाही कुल्फी, भारत के इन 5 शहरों में मिलती है ये रॉयल मिठास
भारत के कई बड़े शहरों में प्रीमियम कुल्फी मिलने लगी है.

Most Expensive Kulfi India: भारत में मिठाइयों और ठंडी डेजर्ट्स का अपना अलग ही क्रेज है. गर्मियों में कुल्फी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन, पिछले कुछ सालों में एक खास तरह की कुल्फी सोशल मीडिया और फूड लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुई है सोने के वर्क लगी कुल्फी. यह सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि शाही अंदाज और लग्जरी का प्रतीक बन चुकी है. असली खाने योग्य गोल्ड वर्क से सजाई गई यह कुल्फी देखने में जितनी शानदार लगती है, उसका स्वाद भी उतना ही खास होता है. भारत के कई बड़े शहरों में अब ऐसी प्रीमियम कुल्फी मिलने लगी है, जिसे लोग खास मौके पर ट्राई करना पसंद करते हैं. इसकी कीमत सामान्य कुल्फी से कई गुना ज्यादा होती है, लेकिन फिर भी लोग इसे चखने के लिए उत्साहित रहते हैं. आइए जानते हैं भारत के किन-किन शहरों में मिलती है यह शाही कुल्फी और आखिर इसमें ऐसा क्या खास होता है.

इंदौर के बंटी यादव दुकान

स्पेशल गोल्डन कुल्फी नाम से मशहूर कुल्फी इंदौर के बंटी यादव की दुकान पर मिलती है. ये कुल्फी पर सोने का वर्क लगाकर लोगों को खिलाते हैं. जिस तरह से वे कुल्फी को गोल्डन वर्क लगाते हैं उसी तरह खुद भी कई किलो सोने के आभूषण पहने हुए रहते हैं.

ये भी पढ़ें: कहीं कढ़ी में पड़ता है गुड़ तो कहीं लाल मिर्च का तड़का… हर राज्य की रेसिपी है अलग

दिल्ली की गोल्ड कुल्फी का अलग ही जलवा

दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड और शाही मिठाइयों के लिए मशहूर है. यहां कई हाई-एंड मिठाई और डेज़र्ट शॉप्स सोने के वर्क वाली कुल्फी बेचती हैं. खासतौर पर चांदनी चौक और कनॉट प्लेस के कुछ प्रीमियम आउटलेट्स में यह कुल्फी लोगों को खूब आकर्षित करती है. केसर, पिस्ता और रबड़ी फ्लेवर वाली गोल्ड कुल्फी यहां सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

मुंबई में मिलती है बॉलीवुड स्टाइल कुल्फी

मुंबई में लग्जरी फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यहां कई फेमस कैफे और डेजर्ट पार्लर खाने योग्य गोल्ड लीफ से सजी कुल्फी परोसते हैं. बांद्रा, जुहू और लोअर परेल जैसे इलाकों में ऐसी कुल्फी आसानी से मिल जाती है. कई जगह इसे ड्राई फ्रूट्स और सिल्वर वर्क के साथ और भी आकर्षक बनाया जाता है.

लखनऊ की नवाबी कुल्फी

लखनऊ अपनी नवाबी संस्कृति और स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए जाना जाता है. यहां की कुल्फी में पारंपरिक स्वाद के साथ शाही अंदाज देखने को मिलता है. कुछ प्रीमियम मिठाई दुकानों में सोने के वर्क से सजी मलाई और केसर कुल्फी काफी लोकप्रिय हो चुकी है. इसे मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या फर्क है? ऐसे करें पहचान, किसान ने बताए आसान तरीके

जयपुर में टूरिस्ट्स की पहली पसंद

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी गोल्ड कुल्फी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यहां आने वाले विदेशी पर्यटक खासतौर पर इस शाही डेजर्ट को ट्राई करना पसंद करते हैं. कई रॉयल थीम वाले रेस्टोरेंट्स और मिठाई की दुकानों में यह कुल्फी शानदार तरीके से सजाकर परोसी जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

दुबई से आया ट्रेंड अब भारत में लोकप्रिय

असल में खाने पर गोल्ड वर्क लगाने का ट्रेंड दुबई से काफी मशहूर हुआ. वहां गोल्ड कॉफी, गोल्ड बिरयानी और गोल्ड आइसक्रीम जैसी चीजें वायरल होने लगीं. अब भारत में भी कई फूड ब्रांड्स इस ट्रेंड को अपनाकर ग्राहकों को यूनिक एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या सच में खाया जा सकता है सोना?

बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या यह सोना खाने योग्य होता है? दरअसल, कुल्फी पर लगाया जाने वाला गोल्ड वर्क खास तरह का खाने योग्य सोना होता है, जिसे बेहद पतली परत में तैयार किया जाता है. इसे सीमित मात्रा में खाना सुरक्षित माना जाता है.

ये भी पढ़ें: रात की बची हुई दाल फेंके नहीं, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं खस्ता पराठा

क्यों इतनी महंगी होती है यह कुल्फी?

सोने का वर्क, प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, केसर और खास प्रेजेंटेशन इसकी कीमत बढ़ा देते हैं. जहां सामान्य कुल्फी 50 से 100 रुपये में मिल जाती है, वहीं गोल्ड कुल्फी की कीमत 500 रुपये से लेकर कई हजार रुपये तक हो सकती है.

अगर आप खाने में कुछ नया और शाही अनुभव लेना चाहते हैं, तो सोने के वर्क वाली कुल्फी जरूर ट्राई कर सकते हैं. यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि रॉयल फील देने वाला एक खास डेजर्ट बन चुका है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com