विज्ञापन

Leftover Dal Paratha: रात की बची हुई दाल फेंके नहीं, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं खस्ता पराठा

Leftover Dal Paratha Recipe: दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अक्सर भारतीय घरों में रात की दाल बच जाती है. जिसे घर वाले दूसरे दिन खाने में नाक-मुंह बनाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस आर्टिकल में बताई रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.

Leftover Dal Paratha: रात की बची हुई दाल फेंके नहीं, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं खस्ता पराठा
​​Leftover Dal Paratha: बची दाल से मिनटों में तैयार होगा शाही ब्रेकफास्ट. (AI Generated Image)

Tips To Make Dal Paratha Recipe At Home: आपने देखा होगा अक्सर हमारे घरों में रात के खाने के बाद थोड़ी बहुत दाल बच ही जाती है. अगले दिन वही दाल दोबारा गर्म करके खाने में वो स्वाद नहीं आता और ज्यादातर लोग इसे फेंकना ही बेहतर समझते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी बची हुई दाल से आप इतना लाजवाब नाश्ता तैयार कर सकते हैं कि बच्चे और बड़े मांग-मांग कर खाएंगे? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. ​आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'दाल पराठा' बनाने की वो सीक्रेट रेसिपी, जो न केवल खाने की बर्बादी को रोकेगी बल्कि आपके सुबह के नाश्ते को भी खास बना देगी.

कैसे बनाएं ​दाल पराठा- (How To Make Leftover Dal Paratha)

सामग्री-

  • ​एक कटोरी बची हुई दाल कोई सी भी 
  • गेहूं का आटा
  • ​बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च
  • ​ताजा हरा धनिया
  • ​नमक (स्वादुसार) 
  • अजवाइन
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • एक चुटकी हींग
  • ​मोयन के लिए तेल या घी
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

​सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा लें. इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया और सभी सूखे मसाले डाल दें. अब इसमें बची हुई दाल डालें. याद रखें, आपको शुरुआत में पानी नहीं डालना है. दाल के साथ ही आटे को गूंथने की कोशिश करें. अगर आटा बहुत सूखा लगे, तभी थोड़ा पानी छिड़कें.

आटे में एक चम्मच तेल डालकर इसे मुलायम गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इससे पराठे बहुत ही खस्ता बनेंगे.

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इन्हें अपनी पसंद के अनुसार गोल या तिकोना बेल लें.

गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा (Golden Brown) होने तक सेंके.

​किसके साथ खाएं?

इन गरमा-गरम दाल पराठों का असली मजा आम के अचार, ताजी दही या फिर पुदीने की चटनी के साथ आता है. 

ये भी पढ़ें- रेगुलर पोहा की जगह नाश्ते में खाए ग्रीन चटनी पोहा, स्वाद के साथ वजन भी रहेगा कंट्रोल, नोट करें रेसिपी

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Dal Paratha Recipe, How To Make Protein Rich Breakfast, Raat Ki Dal Se Nasta Kaise Banaye, Leftover Dal Paratha Recipe Hindi, ​Zero Waste Cooking India, ​Healthy Breakfast Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com