विज्ञापन

रोटी या चावल क्या खाने से तेजी से वजन बढ़ता है? जानिए सही जवाब

Weight Gain Diet: क्या आप भी दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी और आसान तरीका तलाश रहे हैं, तो एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं.

रोटी या चावल क्या खाने से तेजी से वजन बढ़ता है? जानिए सही जवाब
Weight Gain Diet: वजन घटाने के लिए क्या खाएं.
NDTV

Wajan Kaise Badhaye In Hindi: भारतीय थाली में रोटी और चावल आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा. क्योंकि कई लोग रोटी तो कई लोग चावल खाना पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर बात जब वजन बढ़ाने और घटाने की आती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ये ख्याल आता है कि वजन को बढ़ाने के लिए क्या खाएं रोटी या चावल. अगर आप भी इसी सवाल का सही जवाब जानना चाहते हैं, तो डॉक्टर मगन आपकी मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं खाने का सही तरीका. 

​क्या रोटी या चावल खाने से सच में वजन बढ़ता है?

​डॉक्टर मगन के मुताबिक, किसी भी एक चीज को सीधे तौर पर वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है. असल बात यह है कि कैलोरी की मात्रा और खाने का तरीका सब कुछ तय करता है. अगर आप जरूरत से ज्यादा खाएंगे, तो चाहे आप रोटी खाएं या चावल, आपका वजन बढ़ना तय है. चावल और गेहूं की रोटी दोनों में लगभग एक जैसी ही कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि चावल बहुत जल्दी पच जाता है और भूख जल्दी लगती है, जबकि रोटी पचने में थोड़ा समय लेती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वजन जल्दी बढ़ाने के लिए क्या खाएं. Photo Credit: Unsplash

गेहूं की रोटी में क्या पाया जाता है- 

  • कार्बोहाइड्रेट
  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • आयरन
  • मैग्नीशियम
  • फॉस्फोरस
  • कैल्शियम (थोड़ी मात्रा में)
  • विटामिन B 
  • फोलेट और B6

चावल में क्या-क्या पाया जाता है-

  • कार्बोहाइड्रेट (एनर्जी का सोर्स) 
  • थोड़ी मात्रा में प्रोटीन
  • मैग्नीशियम
  • फॉस्फोरस
  • फोलेट
  • कुछ B-विटामिन

कौन ज्यादा पौष्टिक?

  • रोटी में आमतौर पर ज्यादा फाइबर और प्रोटीन होता है.
  • चावल जल्दी पच जाता है और शरीर को एनर्जी देता है.
  • बैलेंस डाइट के लिए दोनों का सेवन किया जा सकता है.

​वजन बढ़ाने लिए क्या है सही तरीका?

  1. ​पोर्शन- एक बार में चार-पांच रोटियां या चावल का बड़ा पहाड़ खाने के बजाय अपनी डाइट का हिस्सा सीमित रखें. पोर्शन कंट्रोल करना ही सेहतमंद रहने का सबसे बड़ा राज है.
  2. कार्ब्स- सिर्फ सादे सफेद चावल या मैदे वाली चीजें खाने के बजाय अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन को शामिल करें.
  3. ​दाल और सब्जियां- चावल के साथ दाल और खूब सारी हरी सब्जियां खाएं, जिससे आपके शरीर को पूरा पोषण मिले और शुगर अचानक न बढ़े.
  4. रोटी में बदलाव- आप चाहें तो सादी गेहूं की रोटी के साथ-साथ मल्टीग्रेन आटे या बाजरा-रागी जैसी चीजों की रोटियां भी चुन सकते हैं.
  5. दूध के साथ- दूध रोटी का सेवन करने से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

डॉ. मगन मेहरोत्रा उत्तर प्रदेश के अग्रणी रोबोटिक और मिनिमल एक्सेस सर्जनों में से एक हैं. वे मुरादाबाद स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में MAS (Minimal Access Surgery) एवं रोबोटिक्स विभाग के प्रमुख हैं और रोबोटिक, 3D लैप्रोस्कोपिक तथा बैरिएट्रिक सर्जरी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनका केंद्र एक प्रमुख रोबोटिक सर्जरी यूनिट के रूप में स्थापित है.

ये भी पढ़ें-  दूध, दही या पानी? इसबगोल किसके साथ खाने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Gain, Weight Gain Diet, Roti And Rice Which One Is Better, Wajan Kaise Badhaye, Weight Gain Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com