कई लोग अपने दुबले-पतले शरीर और कम वजन के कारण परेशान रहते हैं. जिसके चलते वो वजन बढ़ाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे सप्लीमेंट्स या दवाइयां खाने लगते हैं, जिसका नतीजा फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर आप भी नेचुरल और सुरक्षित तरीके से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको योग गुरु योगी वरुणानंद (Yogi Varunanand) द्वारा एक आसान और असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं.

तेजी से वजन बढ़ाने वाला ड्रिंक. (Image @Yogi Varunanand)
योगी वरुणानंद के मुताबिक, जब हम रात भर सोते हैं, तो सुबह हमारा पेट पूरी तरह खाली होता है. इस समय हमारा शरीर पोषक तत्वों को बहुत तेजी से सोखता है. इसलिए सुबह ब्रेकफास्टमें शरीर को एक ऐसी चीज देनी चाहिए जो भरपूर ताकत और पोषण से भरी हो.
वजन बढ़ाने के लिए कैसे बनाएं यह स्पेशल वेट गेन ड्रिंक?
योगी वरुणानंद ने वजन बढ़ाने के लिए बेहद ताकतवर चीजों को दूध के साथ मिलाकर खाने की सलाह दी है. इसे बनाना बहुत आसान है. आपको चाहिए बादाम, किशमिश, खजूर, अखरोट, अंजीर.

रात में बादाम, अखरोट, किशमिश, खजूर और अंजीर को थोड़े से पानी में भिगोकर रख दें. सुबह उठकर इन खजूर से गुठली निकाल लें और भीगी हुई चीजों को पीस लें. आप इसमें खांड मिला सकते हैं. इसे नारियल के दूध के साथ अच्छी मिलाएं और पी लें.

नारियल का दूध बनाने के लिए आपको कच्चा नारियल लेना है उसे पीस लें और कपड़े से छान लें. आपका दूध बनकर तैयार है.

क्यों इतनी असरदार है यह डाइट?
यह ड्रिंक शरीर के लिए एक कंप्लीट टॉनिक की तरह काम करती है. इसमें भरपूर मात्रा में अच्छा फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस और जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. इससे शरीर को कैल्शियम और ताकत मिलती है, खजूर शरीर में एनर्जी भरता है और किशमिश खून बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है.

इस ड्रिंक के सेवन से हेल्दी तरीके से वजन बढ़ सकता है. Add image caption here
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में बच्चे बुजुर्ग हर किसी के लिए परफेक्ट है बिना चीनी का चना दाल हलवा, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं