शाम की हल्की-फुल्की भूख हो या फिर अचानक घर पर मेहमान आ जाएं, चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन हर किसी का होता है. वैसे तो बाजार में स्नैक्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन जो बात घर पर बनी चीजों में है, वह पैकेटबंद चीजों में कहां! आज हम आपके लिए एक ऐसी लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाने के बाद आप बाजार की मटरी और स्नैक्स पूरी तरह भूल जाएंगे.
इसका हर एक टुकड़ा इतना क्रंची और स्वादिष्ट होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसका दीवाना हो सकता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है, वे आसानी से आपकी रसोई में मिल जाती हैं. @FoodConnectionbymadhulika ने इसकी रेसिपी का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- सूजी (आधा कप)
- मैदा (1.5 कप)
- नमक (स्वादानुसार)
- काली मिर्च (1 छोटी चम्मच)
- अजवाइन (आधी छोटी चम्मच)
- कसूरी मेथी (1 बड़ा चम्मच)
- बेकिंग पाउडर (एक चौथाई छोटी चम्मच)
- घी या तेल (लगभग 3 से 4 बड़े चम्मच)
- गुनगुना आटा गूंथने के लिए पानी
- तलने के लिए
बनाने का आसान तरीका:
- एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, कुटी हुई काली मिर्च, अजवाइन, कसूरी मेथी और बेकिंग पाउडर मिलाएं.
- इसमें घी डालकर अच्छे से मिलाएं और हल्के गुनगुने पानी से एकदम सख्त डो गूंथ लें.
- 10 मिनट ढककर रखें.
- आटे को थोड़ा मोटा बेलें, इसके किनारे काटकर चौकोर या मनचाहे टुकड़ों में काट लें.
- बिल्कुल कम गरम तेल में, धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें.
- मजेदार और खस्ता मठरी तैयार है, एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और चाय के साथ मजे से आनंद लें.
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में काजू खाना चाहिए या नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं