विज्ञापन

सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथते समय मिलाएं ये एक चीज, घंटों बाद भी कड़क नहीं होंगी रोटी

अक्सर आपने देखा होगा कि बहुत से लोग रोटी तो बना लेते हैं लेकिन, कुछ ही देर बाद उनकी रोटी बहुत टाइट हो जाती है. अगर आप भी रोटी को एकदम रूई सी मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आटा गूंथते समय पानी की जगह मिलाएं ये एक चीज.

सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथते समय मिलाएं ये एक चीज, घंटों बाद भी कड़क नहीं होंगी रोटी
सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं. (Image NDTV)

​भारतीय घरों में रोज रोटियां, पराठे या पूरियां बनती हैं. आटा गूंथने के लिए हम सब पानी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी की जगह अगर दूध से आटा गूंथा जाए, तो क्या होगा? जी हां, यह एक ऐसा सिंपल किचन हैक है जो आपकी सिंपल सी रोटी, पराठे, नान या कुलचे को एकदम लाजवाब बना सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ के बने पराठे और रोटियां लंबे समय तक एकदम सॉफ्ट रहें और उनका स्वाद भी बढ़ जाए, तो आटा गूंथते समय पानी की जगह दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

​आटा गूंथने के लिए दूध का इस्तेमाल करने से क्या होता है?

​1. स्वाद- 

​जब आप आटे में दूध मिलाते हैं, तो दूध में मौजूद नेचुरल फैट और क्रीमीनेस आटे के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं. इससे आटे का स्वाद बिना किसी एक्स्ट्रा मसाले या घी के ही बहुत बढ़िया हो जाता है. 

​2. सॉफ्ट रोटी-

​अक्सर कई लोगों की शिकायत होती है कि पराठे या नान बनने के थोड़ी देर बाद ही कड़क या च्युइंग गम जैसे खिंचने लगते हैं. दूध में मौजूद फैट्स और प्रोटीन्स आटे के टेक्सचर को बहुत ही सॉफ्ट बना देते हैं. इससे जो डो तैयार होता है, वह बेहद लचीला होता है. नतीजा यह होता है कि आपके पराठे, नान और रोटी एकदम रूई जैसी सॉफ्ट बनती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं. Photo Credit: NDTV

​3. कलर-

​खाना सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि दिखने में भी अच्छा होना चाहिए. दूध में नेचुरल शुगर होती है. जब आप दूध से गूंथे हुए आटे की रोटी या पराठे को तवे पर सेकते हैं या बेक करते हैं, तो यह नेचुरल शुगर आंच के संपर्क में आकर बहुत ही सुंदर और शानदार गोल्डन रंग देती है. 

​4. नमी- 

​दूध की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह आटे के अंदर की नमी को लॉक कर देता है. पानी से गूंथा हुआ आटा जल्दी सूखने लगता है, लेकिन दूध से गूंथा हुआ आटा लंबे समय तक फ्रेश रहता है. इसका मतलब यह है कि अगर आप सुबह टिफिन के लिए पराठे या रोटियां बना रहे हैं, तो वे दोपहर या शाम तक भी बिल्कुल वैसे ही सॉफ्ट रहेंगे, जैसे तवे से तुरंत उतारे गए हों. 

​5. फायदे-

​रोज के खाने को थोड़ा और हेल्दी बनाने का यह एक आसान तरीका है. पानी में कोई न्यूट्रिशन नहीं होता, लेकिन दूध कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है. जब आप दूध से आटा गूंथते हैं, तो आपकी रोटियों में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है. 

कैसे बनाएं सॉफ्ट रोटी-

आपको सबसे पहले एक परात में आटा छान लेना है. फिर इस आटे को पानी की जगह दूध से अच्छी तरह से गूंथ लें. आपको आटे में साफ फर्क नजर आएगा. अब आप आटे से छोटी-छोटी लोई निकालकर बेल लें. दूध से गूंथे आटे को आप किसी भी शेप में बेल सकते हैं, क्योंकि ये बहुत सॉफ्ट होता है. अब आप गरम तवे पर रोटी को डालें और सेंक लें. अगर आप पराठा बनाना चाहते हैं, तो घी या तेल का इस्तेमाल कर पराठा बना लें.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में बन जाएंगी प्याज की ये 3 टेस्टी सब्जियां, शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किए झटपट बनाने के तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soft Roti Dough Secret, Soft Roti Kaise Banate Hain, Soft Roti Making Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com