रामनवमी का शुभ अवसर बस आने ही वाला है और पूरे भारत से श्रद्धालु इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार हैं. राम नवमी आम तौर पर चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन आती है, जो भगवान राम की जयंती के तौर पर मनाई जाती है. इस साल यह 17 अप्रैल 2024 (बुधवार) को है. अयोध्या के राम मंदिर में उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और उस दिन भगवान राम की पूजा करने के लिए हजारों भक्तों के मंदिर में आने की उम्मीद है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर 17 अप्रैल को अयोध्या के राम मंदिर में प्रसाद के तौर पर 1,11,111 किलो (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह किलो) लड्डू चढ़ाने और बांटने के लिए भेजे जाएंगे.

रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि प्रसाद के लिए ये लड्डू देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट की तरफ से भेजे जाएंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ''देवराहा हंस बाबा ट्रस्ट के ट्रस्टी अतुल कुमार सक्सेना ने कहा कि देवराहा हंस बाबा मंदिर में 1,11,111 किलोग्राम (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह किलोग्राम) लड्डू प्रसाद भेजेंगे.''
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
ये भी पढ़ें: नवरात्रि कन्या भोज के लिए स्पेशल आलू-टमाटर की सब्जी, यहां देखें रेसिपी

अतुल कुमार सक्सेना ने यह भी बताया कि 22 जनवरी 2024 को देवराहा हंस बाबा आश्रम ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन चढ़ावे के लिए 40,000 किलो का लड्डू भेजा था.
अगर आप घर पर राम नवमी मनाने और भगवान राम की पूजा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप भी घर पर टेस्टी लड्डू बना सकते हैं. हलवाई स्टाइल बूंदी के लड्डू घर पर बनाने के लिए आपको सिर्फ छह चीजों की जरूरत पड़ेगी और आप घर पर ही मार्केट जैसे लड्डू झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं. रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
बेसन के लड्डू रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं