विज्ञापन

Leftover Rajma Chawal Recipes: बचे हुए राजमा चावल का क्या करें? अब सोचें नहीं, जल्दी ट्राई करें ये 6 रेसिपी

Leftover Rajma Chawal Recipe Ideas: आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो बचे हुए राजमा चावल से बनाई जा सकती है.

Leftover Rajma Chawal Recipes: बचे हुए राजमा चावल का क्या करें? अब सोचें नहीं, जल्दी ट्राई करें ये 6 रेसिपी
Unique Leftover Rajma Dishes You Can Try At Home

Leftover Rajma Chawal Recipe Ideas: राजमा चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, यह एक ऐसी डिश है जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक शौक से खाते हैं. इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा भारतीय घरों का एक क्लासिक कम्फर्ट फूड है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यह ज्यादा बन जाते हैं, जिसके कारण हम इसे फ्रिज में रखकर अगले दिन गरम करके खा लेते हैं, लेकिन यह तरीका एकदम बोरिंग बन चुका है. आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो बचे हुए राजमा चावल से बनाई जा सकती है.

बचे हुए राजमा चावल से क्या बनाएं?

राजमा परांठा: इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, बस राजमा में स्वादानुसार लाल मिर्च पोदेर, नमक और प्याज डालकर अच्छी तरह से मसलकर फिर इसे आटे की लोई में भरकर बेल लें. इस पर घी या तेल लगाकर सेंक लें और फिर इसे अपनी पसंद के अनुसार दही, आचार या चटनी के साथ खाएं. 

राजमा टिक्की: बचे हुए राजमा-चावल को मैश करके टिक्की बनाना एक बेहतरीन तरीका है. इसे बनाने के लिए बचे हुए राजमा-चावल को मिक्स करके उसमें थोड़ा बेसन या ब्रेडक्रंब मिला लें फिर इसमें स्वादानुसार प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक और मसाले डालकर तल लें. यह रेसिपी आपके बच्चों को भी पसंद आएगी. 

राजमा चिल्ला: यह एक बेहतरीन सोर्स है प्रोटीन का. अगर आप बचे हुए राजमा चावल को हेल्दी तरीके से डाइट में शामिल करना चाहते हैं. तो आप मसालेदार राजमा को चिल्ला के अंदर की फिलिंग में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.

राजमा सूप: सर्दियों के मौसम में सूप पीने का मजा ही अलग है. ऐसे में अगर आप इसमें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर राजमा को मिलाते हैं, तो यह सूप ओर भी हेल्दी बन सकता है. इसे बनाने के लिए राजमा को थोड़ा पानी के साथ मिक्सी में हल्का ग्राइंड करें, फिर इसे पैन में डालकर उबालें और ऊपर से काली मिर्च, नमक और नींबू की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह पकाने के बाद गरमागरम सूप का मजा लें.

राजमा टैकोस: इसे बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियां जैसे प्याज और शिमला मिर्च को काट लें और इसमें राजमा मिलाकर अपने हिसाब से मसालों को डाल दें. अब तैयार किए गए मसाले को भून लें और फिर रोटी में चटनी के साथ लगाकर खाएं. 

राजमा सैंडविच: राजमा वाला सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले इसकी फिलिंग तैयार करें. जिसके लिए आपको राजमा को सब्जियों के मिलकर मसल लेना हैं और फिर हल्का भूनकर ब्रेड के बीच में फैलाकर सैंडविच तैयार करना है. 
 

इसे भी पढ़ें: Valentine's Weekend Getaway Ideas: हर कपल्स को पसंद आएंगी ये 3 रोमेंटिक डेस्टिनेशन, इस वैलेंटाइन वीकेंड पर करें प्लान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Rajma Chawal Recipe, How To Use Leftover Rajma, Bache Hue Rajma Ki Recipe, Bache Hue Rajma Ka Kya KarenBest Recipe With Leftover Razma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com