विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बेसन, घी और चीनी से झटपट ऐसे तैयार करें मुंह में घुल जाने वाली हलवाई जैसी मोहनथाल

Mohanthal Recipe: अब घर पर ही बनाएं हलवाई जैसी मोहनथाल, त्यौहार पर घर आए मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी.

आज क्या बनाऊं: बेसन, घी और चीनी से झटपट ऐसे तैयार करें मुंह में घुल जाने वाली हलवाई जैसी मोहनथाल
Mohanthal Recipe: मोहनथाल कैसे बनाएं.
NDTV

Gujarati Mohanthal Recipe In Hindi: क्या आपको भी मिठाई खाना पसंद है. लेकिन आप स्वाद और सेहत से भरपूर मिठाई की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको बेसन से बनी 'मोहनथाल' की रेसिपी बता रहे हैं. शुद्ध घी, बेसन और चीनी से बनी यह लाजवाब मिठाई जब मुंह में जाती है, तो घुल सी जाती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि मोहनथाल बनाना बहुत मुश्किल है और यह सिर्फ हलवाई ही बना सकते हैं. लेकिन, अब आप भी इसे अपने घर की किचन में बिल्कुल आसानी से तैयार कर सकते हैं.

हाल ही में कुकिंग चैनल कबीता किचन (@KabitasKitchen) पर मोहनथाल बनाने की एक रेसिपी शेयर की गई. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

​क्या है इस मिठाई का सीक्रेट?

​मोहनथाल की सबसे बड़ी खासियत इसका दानेदार टेक्सचर है. इसके लिए आपको बस एक छोटी सी ट्रिक अपनानी है. बेसन में घी और दूध का मोयन लगाकर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर उसे एक मोटी छन्नी से छान लें. यह स्टेप आपकी मिठाई को एकदम दानेदार और स्मूथ बनाता है, जैसा कि दुकान वाली मिठाइयों में होता है. 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं घर पर मोहनथाल रेसिपी- (How To Make Mohanthal Recipe)

  1. सबसे पहले आपको दो कप बेसन में 2 बड़े चम्मच घी और 2 बड़े चम्मच दूध मिलाकर 15 मिनट रखना है. फिर इसे छन्नी से छान लें. 
  2. एक कढ़ाई में बचा हुआ घी गरम करें और धीमी आंच पर बेसन को गोल्डन होने तक भूनें. 
  3. जब अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझें कि बेसन तैयार है. आखिर में इसमें 2-3 चम्मच दूध डालें ताकि अच्छा दानेदार टेक्सचर आ सके. 
  4. एक कप चीनी और आधा कप पानी की डेढ़ तार की चाशनी बनाएं, इसमें केसर डालना न भूलें. 
  5. ​भुने हुए बेसन में चाशनी मिलाएं और इसे गाढ़ा होने तक चलाएं. इसके बाद एक ट्रे में सेट होने के लिए रख दें. 
  6. ​दो घंटे के बाद आपकी मोहनथाल तैयार है. इसे अपनी पसंद के शेप में काटें और परिवार के साथ मजा लें.

मोहनथाल में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के फायदे-

  • बेसन- प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • घी- स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को एनर्जी देता है.
  • केसर- मिठाई को शानदार रंग और खुशबू देता है.
  • सूखे मेवे- पोषण और क्रंच बढ़ाते हैं.

परफेक्ट मोहनथाल बनाने के टिप्स-

  1. बेसन को हमेशा धीमी आंच पर भूनें, वरना कच्चापन रह सकता है.
  2. दानेदार टेक्सचर के लिए मोयन लगाने वाला स्टेप बिल्कुल न छोड़ें.
  3. चाशनी की सही कंसिस्टेंसी मोहनथाल के स्वाद और बनावट के लिए बेहद जरूरी है.
  4. सेट होने के बाद ही इसे काटें, नहीं तो पीस टूट सकते हैं.

कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?

मोहनथाल को एयरटाइट कंटेनर में रखकर 10-15 दिनों तक आसानी से स्टोर किा जा सकता है. फ्रिज में रखने पर इसकी शेल्फ लाइफ और बढ़ सकती है.

किन मौकों पर बनाएं?

  • जन्माष्टमी
  • रक्षाबंधन
  • परिवार की छोटी-बड़ी खुशियों के मौके

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: बदलते मौसम में रोज खा लें बाजरे का 1 लड्डू, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarati Mohanthal Recipe, Mohanthal Recipe, Besan Barfi, Mohanthal Traditional Dish Hindi, Rajasthani Sweet Dish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com