- राजस्थानी व्यंजन रॉयल्टी को दिखाता है.
- राजस्थानी व्यंजनों का एक क्लासिक व्यंजन दाल बाटी है.
- दाल बाटी की उत्पत्ति मेवाड़ साम्राज्य की रसोई में हुई है.
जब भी भारत के शाही व्यंजन की बात आती है तो आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? शाही खाने की बात करें तो राजस्थानी व्यंजन सबसे पहले आते हैं. राजस्थान खाने का इतिहास हजारों साल पुराना है. यह क्षेत्र और इसके लोगों की विरासत, जनसांख्यिकी, जलवायु और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में बताता है. यदि आप और गहराई में जाते हैं, तो आप पाएंगे कि राजस्थानी खाद्य संस्कृति को कई क्षेत्रीय उप-समूहों में विभाजित किया गया है जिसमें मारवाड़ी व्यंजन, राजपुताना व्यंजन के अलावा और भी चीजें शामिल हैं. राजस्थानी भोजन की अपनी विशिष्ट श्रेणी में कई प्रकार के व्यंजन हैं. ऐसा ही एक क्लासिक राजस्थानी खाना है दाल बाटी. वास्तव में, यह कहना गलत नहीं होगा कि दाल बाटी उन राजस्थानी व्यंजनों में से एक है जिससे सबसे ज्यादा जाना और पसंद किया जाता है.
खाली पेट अमरूद खाना चाहिए या नहीं? जानिए अमरूद खाने का सही समय और सही तरीका
दाल बाटी का इतिहास | कहां से आई दाल बाटी:
इतिहासकारों के अनुसार, बाटी का पहला उल्लेख राजस्थान में मेवाड़ साम्राज्य के संस्थापक बप्पा रावल के समय में हुआ था. यह एक बेक्ड गेहूं का आटा है, जिसे बिना नमक के घी और दूध के साथ गूंधा जाता है. बात करें पुराने समय की तो उस समय बाटी युद्ध के समय का भोजन हुआ करता था - सैनिक आटे को टुकड़ों में काटते थे और धूप सेंकने के लिए रेत के नीचे छोड़ देते थे. जब वे वापस लौटते तो सैनिक पकी हुई बाटी को तोड़कर पंचमेल दाल में मिलाकर खाते थे. कुछ लोग केवल घी के साथ बाटी और ऊंटनी के दूध से बनी छाछ या दही खाते थे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बिरयानी लवर हैं तो घर पर बनाएं हैदराबादी दम बिरयानी, यहां देखें आसान रेसिपी

Photo Credit: iStock
घर पर कैसे बनाएं दाल बाटी:
हम आपके लिए क्लासिक दाल बाटी रेसिपी लेकर आए हैं जो दोस्तों और परिवार के साथ आपके वीकेंड के भोजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी. आइए जानते हैं घर पर दाल बाटी बनाने की आसान विधि.
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने ही नहीं इन फायदों से भी भरा है विंटर मेलन, यहां है पूरी लिस्ट
दाल बाटी के लिए बाटी कैसे बनाएं:
सबसे पहले आटा, सूजी, घी, नमक और दूध मिलाकर आटा गूंथ लें. इसे कुछ देर रेस्ट करने के लिए रख दें. अब इसकी फिलिंग तैयार करने के लिए घी, जीरा, हींग और अदरक लें, इन सभी चीजों को एक साथ भूनें कर उसमें मटर, धनिया, गरम मसाला, मिर्च पाउडर, नमक और अमचूर डालकर मिला लें.
इसके बाद, आटे को गोल आकार दें, इसके बाद इसमें फिलिंग भर दें. अब इन बाटियों को ब्राउन और क्रस्टी होने तक बेक कर लीजिए.
दाल बाटी के लिए पंचमेल दाल कैसे बनाएं:
यह रेसिपी पांच तरह की दाल से तैयार की जाती है. इसके लिए आपको दाल को मसालों के साथ पकाना हैं और बाद में इसमें तड़का लगाना हैं.
दाल बाटी कैसे अस्सेम्ब्ल करें:
बाटी को घी में डुबोकर दाल के साथ परोसें, और सुनिश्चित करें कि आप इसको गरमा गरम खाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं