विज्ञापन

बिना चक्की के घर पर मिनटों में तैयार करें शुद्ध रागी का आटा

क्या आप भी मार्केट से खरीद कर लाते हैं रागी का आटा, तो इस ट्रिक से घर पर तैयार करें शुद्ध आटा.

बिना चक्की के घर पर मिनटों में तैयार करें शुद्ध रागी का आटा
रागी का आटा घर पर कैसे बनाएं
NDTV

रागी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आज के समय में हममें से ज्यादातर लोग खुद को सेहतमंद रखने के लिए गेहूं के आटे की जगह कई तरह के आटे को डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं. लेकिन जब भी रागी के आटे की बात आती है हमारे दिमाग में एक ख्याल ये भी आता है कि क्या ये आटा शुद्ध है या मिलावटी. क्योंकि मार्केट में मिलने वाली चीजों में आज के समय में भारी मात्रा में मिलावट देखी जा रही है. अगर आप भी रागी के आटे को घर पर बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको हाल ही में यूट्यूब चैनल (Shaluzlovebook Kitchen) पर शेयर रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, कि कैसे आप बिना चक्की के घर पर रागी का आटा तैयार कर सकते हैं.

रागी (जिसे नाचनी या फिंगर मिलेट भी कहते हैं) में भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

यहां देखें वीडियो- 

घर पर कैसे बनाएं रागी का आटा- 

​1. रागी को अच्छे से धोना-

सबसे पहले बाजार से लाई हुई रागी को किसी बड़े बर्तन में लें. रागी में काफी धूल-मिट्टी होती है, इसलिए इसे 4 से 5 बार साफ पानी से धोना बहुत जरूरी है. जब आप इसमें पानी डालेंगे तो रागी नीचे बैठ जाएगी और ऊपर का गंदा पानी मटमैला हो जाएगा. उस गंदे पानी को बाहर निकाल दें. इस प्रक्रिया को 4-5 बार तब तक दोहराएं जब तक रागी बिल्कुल साफ न दिखने लगे.

​2. रात भर भिगोना-

अच्छी तरह धोने के बाद, साफ पीने वाला पानी डालकर रागी को पूरी रात के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें. सुबह उठने के बाद आप देखेंगे कि पानी के ऊपर हल्का झाग आ गया होगा. अब इस पानी को हटा दें और रागी को एक बार फिर साफ पानी से धो लें.

​3. धूप में सुखाना-

अब रागी का सारा पानी निकालने के लिए इसे किसी छलनी में थोड़ा टेढ़ा करके रख दें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. इसके बाद रागी को किसी साफ कपड़े या टॉवल पर धूप में अच्छी तरह फैला दें. इसे एक से दो दिन की धूप में सुखाना जरूरी है ताकि इसमें बिल्कुल भी नमी न रहे. अगर धूप न हो, तो आप इसे पंखे के नीचे भी सुखा सकते हैं. ध्यान रखें कि अगर रागी गीली रह गई, तो मिक्सी में पीसते समय यह चिपकेगी और इसमें फंगस भी लग सकती है.

​4. हल्का गर्म करना- 

अच्छी तरह सूखने के बाद, रागी को बिल्कुल बारीक पीसने के लिए एक कढ़ाही या पैन में डालें. इसे धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए हल्का सा गर्म कर लें. इसे ज्यादा भूनना नहीं है, बस हल्का गर्म करना है ताकि नमी खत्म हो जाए. इसके बाद इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें.

​5. मिक्सी में पीसना-

जब रागी पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब इसे मिक्सी के जार में थोड़ा-थोड़ा करके डालें. एक साथ सारा जार भरकर न पीसें, थोड़ा-थोड़ा डालने से यह बिल्कुल बारीक और फाइन पाउडर बनकर तैयार होगा. अगर फिर भी थोड़ा मोटा हिस्सा रह जाए, तो आप उसे छन्नी से छानकर दोबारा मिक्सी में पीस सकते हैं.

ये भी पढ़ें- अनार और चुकंदर नहीं, खून की कमी को दूर करने के लिए रोज पिएं ये खास जूस, जानें बनाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragi Ke Fayde, Ragi Atta Soft Roti Tips, Ragi Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com