विज्ञापन

Pav Gulab Jamun: पाव से गुलाब जामुन कैसे बनाएं? जानिए गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका

पाव से बने गुलाब जामुन न सिर्फ बनाने में आसान होते हैं, बल्कि खाने में इतने मुलायम और स्वादिष्ट लगते हैं कि कोई भी यह नहीं पहचान पाएगा कि ये ब्रेड या पाव से तैयार किए गए हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Pav Gulab Jamun: पाव से गुलाब जामुन कैसे बनाएं? जानिए गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका
पाव से गुलाब जामुन कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Pav Se Gulab Jamun Kaise Banate Hain: मिठाइयों का नाम लें और गुलाब जामुन दिमाग में न आए ऐसा हो नहीं सकता है. अधिकतर लोगों को लगता है कि घर पर गुलाब जामुन बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल का काम है. लेकिन ऐसा नहीं बिल्कुल भी नहीं है. क्या आप जानते हैं आपकी किचन या फ्रिज में बचे पाव यानी बन से भी आप आसानी से घर पर गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं. पाव से बने गुलाब जामुन न सिर्फ बनाने में आसान होते हैं, बल्कि खाने में इतने मुलायम और स्वादिष्ट लगते हैं कि कोई भी यह नहीं पहचान पाएगा कि ये ब्रेड या पाव से तैयार किए गए हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर गुलाब जामुन बनाने का आसानी तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

पाव के गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

  • 4-5 बचे हुए पाव
  • 1/4 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
  • तेल
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 2 इलायची

यह भी पढ़ें: गाजर पालक मेथी आलू की सब्जी कैसे बनाएं? कम मसालों में बनाएं सेहत से भरपूर रेसिपी

पाव से कैसे बनाएं गुलाब जामुन

सबसे पहले पाव की ऊपर की ब्राउन लेयर दें. इससे मिश्रण ज्यादा मुलायम बनेगा. अब पाव को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. फिर पाव के टुकड़ों में थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर उन्हें अच्छी तरह मसल लें. जब मिश्रण नरम और एकसार हो जाए, तब इसमें 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण इतना मुलायम होना चाहिए कि उसके चिकने गोले आसानी से बन जाएं. फिर हाथों पर हल्का सा तेल या पानी लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे चिकने गोले तैयार कर लें. ध्यान रखें कि गोले में कोई दरार न हो. 

अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तैयार गोलों को मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें. तेज आंच पर तलने से गुलाब जामुन बाहर से तो पक जाएंगे, लेकिन अंदर कच्चे रह सकते हैं. इसके बाद आपको चाशनी तैयार करनी है.

Latest and Breaking News on NDTV

चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालें. फिर इसे उबलने तक पकाएं. अब इसमें कुटी हुई 2 इलायची डाल दें. चाशनी को 4-5 मिनट उबालकर गैस बंद कर दें. फिर चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें. इन गुलाब जामुन को कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इस दौरान गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे और बेहद मुलायम बन जाएंगे. अब आपके पाव से बने गुलाब जामुन तैयार है.

यह भी पढ़ें: मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं? डोसा और इडली के लिए इस तरह फटाफट बनाएं मूंगफली की चटनी

यह भी पढ़ें: बाजार जैसे मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? नोट करें लड्डू बनाने की आसान विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulab Jamun, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com