विज्ञापन

ट्रेन में सीटें हुई फुल, छठ पर जाना है घर, जानिए किस तारीख को फ्लाइट है सबसे सस्ती

छठ के पीक दिनों में मुंबई से पटना की एकतरफा टिकट 28,000 के पार पहुंच चुकी है. इंडिगो (IndiGo) और स्पाइसजेट (SpiceJet) जैसी एयरलाइंस के शुरुआती किराए, तारीखवार रेट लिस्ट और डायरेक्ट-कनेक्टिंग फ्लाइट्स के अपडेट्स यहां देखें.

ट्रेन में सीटें हुई फुल, छठ पर जाना है घर, जानिए किस तारीख को फ्लाइट है सबसे सस्ती
छठ पर घर जाना हुआ महंगा! दिल्ली और मुंबई से पटना का हवाई किराया पहुंचा 28 हजार रुपये के पार; जानें 1 से 10 नवंबर की पूरी रेट लिस्ट
NDTV

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के मौके पर बिहार लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने भी उड़ानों के किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है. दशहरा, दिवाली के बाद बिहार का सबसे बड़ा लोकपर्व छठ पूजा मनाने के लिए हर साल लाखों लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से घर लौटते हैं. इस बार नवंबर के पहले हफ्ते यानी एक से 10 नवंबर 2026 के बीच दिल्ली और मुंबई से पटना आने वाली उड़ानों की भारी मांग है, जिसकी वजह से एक से 10 नवंबर 2026 के बीच दिल्ली से पटना (DEL to PAT) और मुंबई से पटना (BOM to PAT) रूट पर फ्लाइट टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं.

दरअसल, मांग बढ़ने की वजह से एयरलाइंस के डायनेमिक फेयर (Dynamic Fare System) की वजह से टिकटों के रेट सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ चुके हैं. अगर आप भी छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अंतिम समय की महंगाई से बचने के लिए अभी से बुकिंग कराना ही एकमात्र रास्ता है.

दिल्ली से पटना फ्लाइट किराया 

दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए 1 और 2 नवंबर का दिन सबसे कम खर्चीला है. इसके बाद जैसे-जैसे छठ की तारीख करीब आती जाती है, किराए में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. 1 और 2 नवंबर को इंडिगो (IndiGo) की कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 13,024 से शुरू हो रहा है. वहीं, डायरेक्ट फ़्लाइट यानी 1 नवंबर को सीधी उड़ानों का शुरुआती किराया लगभग 13,514 रुपये और इंडिगो का 13,600 रुपये है. वहीं, स्पाइसजेट (SpiceJet) की सीधी फ्लाइट 13,865 रुपये से शुरू हो रही है.

दिल्ली-पटना तारीखवार शुरुआती किराया

  •  1 व 2 नवंबर: 13,024 रुपये
  •  3 नवंबर: 14,712  रुपये
  •  4 नवंबर: 15,976  रुपये
  •  5 नवंबर: 17,039 रुपये
  •  6 व 7 नवंबर (पीक डेज): 20,219 से 21,379 रुपये
  •  8 व 9 नवंबर: 14,922 से 14,965 रुपये
  •  10 नवंबर: 16,002 रुपये

मुंबई से पटना फ्लाइट किराया 

मायानगरी मुंबई से पटना जाने वाले रूट पर भी किराए में भारी तेजी देखी जा रही है. 6 नवंबर को इस रूट पर सफर करना सबसे ज्यादा जेब ढीली करने वाला होगा.दरअसल, एक नवंबर को इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट का शुरुआती टिकट 18,233 में उपलब्ध है, जो सबसे सस्ता है.  वहीं, एक नवंबर को सबसे सस्ती सीधी फ्लाइट स्पाइसजेट की 19,644 रुपये में और इंडिगो की 20,140 रुपये से शुरू हो रही है.

 मुंबई-पटना तारीखवार शुरुआती किराया  

  • 1 नवंबर: 18,233 रुपये
  •  2 नवंबर: 19,644 रुपये
  •  3 नवंबर: 20,390 रुपये
  •  4 व 5 नवंबर: 23,174 से 24,271 रुपये
  •  6 नवंबर (सबसे महंगा दिन): 28,181 रुपये
  •  7 व 8 नवंबर: 23,137 से 23,263 रुपये
  •  9 व 10 नवंबर: 22,569 से 24,674 रुपये

यह भी पढ़ें- आगरा, मथुरा और पलवल के बीच शुरू हुई नई मेमू स्पेशल ट्रेन; जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज

अगर आप किसी तारीख का लाइव किराया चेक करना चेहते हैं तो गूगल फ्लाइट्स (Google Flights), मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip), गोइबिबो (Goibibo) या सीधे एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव सीट उपलब्धता और फेयर चेक कर सकते हैं. अभी तक के रेट लिस्ट के मुताबिक  1 या 2 नवंबर को यात्रा प्लान करना सबसे किफायती हो सकता है, क्योंकि 4 से 7 नवंबर के बीच किराए अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, त्योहारों के सीजन में सीटों की सीमित उपलब्धता की वजह से किराए हर घंटे बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी ऑफर का इंतजार किए बिना तुरंत बुकिंग करने में ही समझदारी है.

यह भी पढ़ें- अब त्योहारों पर भी मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने बढ़ाई 4 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा, देखें पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com