विज्ञापन

किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? ट्विंकल खन्ना ने बताया लौंग और तेजपत्ते वाला देसी उपाय

रसोई में कॉकरोच और चींटियां दिखाई दे रही हैं? ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक घरेलू स्प्रे बताया है, जिसे लौंग, तेजपत्ता और सिरके की मदद से तैयार किया जा सकता है.

किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? ट्विंकल खन्ना ने बताया लौंग और तेजपत्ते वाला देसी उपाय
कॉकरोच और चींटियों से परेशान हैं? ट्विंकल खन्ना का ये नेचुरल स्प्रे कर सकता है मदद
NDTV

रसोई घर हमारे घर का सबसे अहम और खास कोना होता है, जहां पूरे परिवार के लिए प्यार से खाना पकता है, लेकिन जब इस साफ-सुथरी जगह पर अचानक कॉकरोच या लाल चींटियां अपना डेरा जमा लेती हैं, तो चिंता होना लाजिमी है. इनसे छुटकारा पाने के लिए कई बार हम बाजार के तेज केमिकल वाले स्प्रे छिड़क देते हैं, जो पलभर में कीड़ों को तो भगा देते हैं, लेकिन हमारी सेहत और बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

अगर आप भी केमिकल से बचना चाहती हैं और एक सुरक्षित समाधान ढूंढ रही हैं, तो हाल ही में जानी-मानी एक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक शानदार घरेलू नुस्खा शेयर किया है, जो किचन के इन अनचाहे मेहमानों को आसानी से दूर कर सकता है.

देखें वीडियो...

घर पर नेचुरल स्प्रे बनाने की विधि:

इस जादुई स्प्रे को बनाने के लिए आपको बाहर से कोई महंगी चीज लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, यह आपकी किचन के मसालों से ही तैयार हो जाएगा.

सामग्री तैयार करें:

  1. सबसे पहले 8 से 10 लौंग और 2 से 3 तेज पत्ते ले लीजिए.
  2. इन्हें हल्का सा कूट लें ताकि पानी में अच्छी तरह घुल सके.
  3. अब एक कप पानी और एक कप सिरका लीजिए.
  4. दोनों को किसी बर्तन में डालकर उसमें कुटी हुई लौंग और तेज पत्ता मिला दें.
  5. इस मिश्रण को धीमी आंच पर थोड़ी देर तक अच्छी तरह उबालें.
  6. जब पानी में अच्छी महक आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
  7. अब इस पानी को किसी महीन छननी से छान लें, ताकि लौंग या तेज पत्ते का कोई भी छोटा टुकड़ा स्प्रे की नली को बंद न करे.
  8. लीजिए, आपका नेचुरल एंटी-कॉकरोच स्प्रे तैयार है.
  9. इसे किसी भी खाली स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें.

स्प्रे का इस्तेमाल कैसे करें?

इस घरेलू मिश्रण को किचन के अंधेरे कोनों, कैबिनेट, ड्रॉअर्स और उन सभी जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच या चींटियों का आना-जाना लगा रहता है. इनकी तेज महक इन कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे खुद-ब-खुद भाग जाते हैं.

किचन में कॉकरोच क्यों आते हैं?

कॉकरोच वहां ज्यादा पनपते हैं जहां उन्हें खाना, नमी और छिपने की जगह मिलती है. किचन में बचे हुए खाने के कण, सिंक के आसपास की नमी, खुले डिब्बे, कूड़ेदान और अंधेरे कोने उन्हें आकर्षित करते हैं. यही वजह है कि रसोई में कॉकरोच और चींटियों की समस्या अक्सर देखी जाती है.

लौंग और तेजपत्ता कॉकरोच भगाने में कैसे मदद कर सकते हैं?

लौंग और तेजपत्ते में तेज सुगंध वाले प्राकृतिक यौगिक होते हैं. घरेलू उपायों में इनकी गंध का उपयोग कॉकरोच और अन्य कीड़ों को दूर रखने के लिए किया जाता है. ट्विंकल खन्ना द्वारा साझा किए गए घरेलू स्प्रे में भी लौंग और तेजपत्ते का इस्तेमाल किया गया है.

घर पर कॉकरोच भगाने वाला नेचुरल स्प्रे कैसे बनाएं?

ट्विंकल खन्ना द्वारा साझा किए गए उपाय के अनुसार लौंग, तेजपत्ता, पानी और सिरके को मिलाकर एक नेचुरल स्प्रे तैयार किया जा सकता है. इस मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भरें और किचन के उन हिस्सों में छिड़कें जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं.

कॉकरोच से बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

  • सिंक और किचन प्लेटफॉर्म को सूखा रखें.
  • खाने के डिब्बों को हमेशा बंद रखें.
  • रात में गंदे बर्तन न छोड़ें.
  • कूड़ेदान को नियमित रूप से साफ करें.
  • किचन के अंधेरे कोनों और कैबिनेट की सफाई करते रहें.
  • जहां कॉकरोच आते हों वहां समय-समय पर नेचुरल स्प्रे का इस्तेमाल करें.

क्या केमिकल स्प्रे की जगह नेचुरल उपाय अपनाए जा सकते हैं?

कई लोग घर में लौंग, तेजपत्ता और सिरके जैसे प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करते हैं ताकि तेज केमिकल वाले स्प्रे से बचा जा सके. हालांकि, यदि कॉकरोच की समस्या बहुत ज्यादा हो तो पेशेवर पेस्ट कंट्रोल की जरूरत पड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: रागी से बन सकती हैं इतनी टेस्टी और यूनिक डिशेज, आपने कभी सोचा भी नहीं होगा

FAQs- 

कॉकरोच भगाने के लिए कौन सा घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है?
लौंग, तेजपत्ता, सिरका और पानी से बना नेचुरल स्प्रे कई लोग इस्तेमाल करते हैं.

क्या कॉकरोच मारने वाले केमिकल स्प्रे सुरक्षित होते हैं?
इनका उपयोग सावधानी से करना चाहिए, खासकर अगर घर में बच्चे या पालतू जानवर हों. (सामान्य सलाह)

किचन में कॉकरोच सबसे ज्यादा कहां छिपते हैं?
कैबिनेट, सिंक के नीचे, ड्रॉअर और अंधेरे कोनों में.

क्या लौंग और तेजपत्ता की गंध कॉकरोच को दूर रख सकती है?
ट्विंकल खन्ना द्वारा साझा किए गए उपाय में इनकी गंध का उपयोग कीड़ों को दूर रखने के लिए बताया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Kaise Bhagate Hain, Cockroach Bhagane Ka Gharelu Nuskha, Cockroach Bhagane Ki Dawa, Food, Kitchen Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height