पंजाबी दाल कैसे बनाएं?
NDTV
आपके इस बोरिंग टेस्ट को एक नया स्वाद देने के लिए हम आपके लिए संजीव कपूर की बताई एक ऐसी स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं, जो दाल का मजा दोगुना बढ़ा देगी। अगर आपको पंजाबी खाना पसंद है, तो ये दाल भी खूब पसंद आएगी. हाल ही में शेफ संजीव कपूर ने ढाबा स्टाइल पंजाबी दाल महारानी की रेसिपी शेयर की है. चलिए फिर देर किस बात की है, नोट करें रेसिपी.
यहां देखिए वीडियो...
पंजाबी दाल महारानी कैसे बनाएं | Dal Maharani Recipe
सामग्री:
- साबुत काली उड़द दाल (½ कप रातभर पानी में भिगोई हुई)
- लाल राजमा (2 बड़े चम्मच रातभर भिगोया हुआ)
- साबुत चना दाल (½ कप (रातभर भिगोई हुई)
- मक्खन और देसी घी (2 से 3 बड़े चम्मच)
- अदरक पेस्ट (थोड़ा)
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
- लहसुन (1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ)
- अदरक (1 छोटा चम्मच लंबा कटा हुआ)
- टमाटर प्यूरी (½ कप)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
पंजाबी दाल महारानी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले भिगोई हुई उड़द दाल, चना दाल और राजमा को धो लें.
- अब इन्हें प्रेशर कुकर में पर्याप्त पानी और नमक के साथ डालें.
- 15 से 20 मिनट तक या दाल के पूरी तरह नरम होने तक पकाएं.
- एक पैन में मक्खन और थोड़ा सा देसी घी गर्म कर के उसमें जीरा डालकर चटकने दें.
- अब बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर सुनहरा रंग आने तक अच्छे से भून लें.
- इसके बाद कटी हुई अदरक और अदरक पेस्ट मिलाकर कुछ सेकंड तक चलाएं.
- अब पैन में हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें.
- अब टमाटर प्यूरी डालकर मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक मसाले से मक्खन या तेल अलग दिखाई न देने लगे.
- उबली हुई दाल और राजमा को तैयार मसाले में डालें.
- अच्छी तरह मिलाने के बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें और 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- जब दाल अच्छी तरह पक जाए, तो ऊपर से थोड़ा मक्खन या क्रीम डालें और गरमा-गरम नान, रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sanjeev Kapoor, Dal Recipe, Dal Recipe Like Dhaba, Punjabi Dal Recipe