विज्ञापन

साधारण दाल में डालें ढाबे वाला ट्विस्ट और मिनटों में बनाएं दाल पालक तड़का, हर निवाला लगेगा लाजवाब

अगर आप इस तरह से दाल बनाएंगे, तो घर पर ही ढाबे का आनंद ले लेंगे, नोट करें आसान रेसिपी.

साधारण दाल में डालें ढाबे वाला ट्विस्ट और मिनटों में बनाएं दाल पालक तड़का, हर निवाला लगेगा लाजवाब
ढाबा स्टाइल दाल पालक तड़का रेसिपी
NDTV

दाल एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर भारतीय घर में रोज बनाई जाती है. अब तो सर्दियां बस समझो आ ही गई हैं, ऐसे में क्यों न नॉर्मल दाल को छोड़कर दाल पालक बनाई जाए. अगर आप नीचे बताई रेसिपी को फॉलो करते हैं, तो घर पर ही ढाबे का मजा लेंगे. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसे आप ज्वार, मक्का या बाजरा जैसी चीजों के साथ स्वाद का आनंद लेकर खा सकते हैं, चलिए फिर देर किस बात की, एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल इस पौष्टिक दाल को बनाने का आसान तरीका क्या है, जान लेते हैं.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • पीली मूंग दाल (1/4 कप)
  • अरहर दाल (1/4 कप)
  • मसूर दाल (1/4 कप)
  • चना दाल (1/4 कप)
  • छिलके वाली उड़द दाल (1/4 कप)
  • बारीक कटा हुआ पालक (1 बड़ा बंच)
  • प्याज (2)
  • टमाटर (2)
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)
  • हरी मिर्च (स्वादानुसार)
  • घी (3 से 4 बड़े चम्मच)
  • तेज पत्ता (1)
  • बड़ी इलायची (1)
  • दालचीनी (1 छोटा टुकड़ा)
  • हल्दी पाउडर (आवश्यकतानुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
  • कसूरी मेथी (थोड़ी सी)
  • जीरा (1/2 छोटा चम्मच)
  • सूखी लाल मिर्च (2)
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (थोड़ा सा)
  • नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि:

  1. सभी दालों को आपस में मिला लें, इन्हें 2 से 3 बार साफ पानी से धोकर लगभग 40 से 45 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि दाल अच्छे से फूल जाए.
  2. इसके बाद दाल का पानी निकालकर कुकर में डालें. 
  3. इसमें साढ़े तीन कप पानी, एक तेज पत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, थोड़ा सा हल्दी पाउडर और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें. 
  4. मीडियम फ्लेम पर लगभग 4 सीटियां आने तक पकाएं और प्रेशर अपने आप खत्म होने दें. 
  5. चेक कर लें कि चना दाल अच्छी तरह गली है या नहीं.
  6. अब एक कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच घी गर्म करें. 
  7. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर 20 से 25 सेकंड के लिए भूनें.
  8. इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. 
  9. फिर इसमें कटे हुए टमाटर और थोड़ा नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी से गल जाएं.
  10.  जब टमाटर सॉफ्ट हो जाएं, तब हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें.
  11. मसालों के अच्छे से भून जाने के बाद इसमें धुला और बारीक कटा हुआ पालक डालें.
  12.  पालक को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह सॉफ्ट होकर सिकुड़ न जाए.
  13.   जब पालक अच्छी तरह भून जाए, तब उबली हुई दाल को कढ़ाई में पलट दें.
  14.  दाल और पालक को अच्छे से मिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  15.  अब इसमें गरम मसाला और थोड़ी सी भुनी हुई कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.  अगर आपको दाल थोड़ी पतली पसंद है तो इस स्टेज पर थोड़ा गर्म पानी मिला सकते हैं. 
  16.  एक छोटे पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें,
  17.  इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का तैयार करें.
  18.  इस खुशबूदार तड़के को गरमा-गरम दाल के ऊपर डाल दें और ढक्कन लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि फ्लेवर अच्छे से बस जाए. 
  19. लास्ट में नींबू का रस डालकर इसे ज्वार, बाजरे या मक्के की रोटी के साथ गर्मा-गरम परोसें और खाने का आनंद लें.

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा के लिए 10 मिनट में बनाएं एकदम खस्ता ठेकुआ, वीडियो में देखें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dal Palak Recipe, Dal Palak Recipe Video, Dhaba Style Dal, Dal Tadka Recipe, Dal Palak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com