लौकी चने की दाल की सब्जी रेसिपी
NDTV
घर का खाना सबको पसंद होता है लेकिन जब रोज-रोज वही सब्जी खा कर मन ऊब जाए तो समझ नहीं आता कि क्या बनाएं. ऐसे में लौकी चना दाल एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. अक्सर लोग लौकी सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं खासकर बच्चे, पर अगर आप इस तरीके से दाल बनाएंगे तो सब लोग मांग-मांग कर खाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की बिल्कुल आसान विधि.
सामग्री:
- लौकी (एक छोटी कटी हुई)
- चना दाल (एक कप जो कि आधे घंटे भिगोई हो)
- प्याज (दो बारीक कटे हुए)
- टमाटर (दो पिसे या कटे हुए)
- अदरक लहसुन का पेस्ट (एक चम्मच)
- हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक स्वाद अनुसार
- देसी घी या तेल तड़के के लिए
बनाने की आसान विधि:
- सबसे पहले कुकर में तेल या घी गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा सा जीरा और हींग डालें.
- अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
- जब प्याज भुन जाए तब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन निकाल लें.
- इसके बाद टमाटर डालें और सारे मसाले जैसे हल्दी, मिर्च और नमक डालकर अच्छे से भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.
- अब इसमें भिगोई हुई चना दाल और कटी हुई लौकी डालें.
- दोनों को मसाले के साथ दो मिनट तक भूनें ताकि स्वाद अंदर तक चला जाए.
- अब कुकर में दो या तीन कप पानी डालें और ढक्कन लगाकर चार से पांच सीटी आने तक पकाएं.
- चना दाल को गलने में थोड़ा वक्त लगता है इसलिए सीटी का ध्यान रखें.
- जब प्रेशर अपने आप निकल जाए तो कुकर खोलें और दाल को करछी से थोड़ा घोंट लें ताकि लौकी और दाल मिल जाए.
टिप्स:
- दाल को और भी ज्यादा लजीज बनाने के लिए ऊपर से एक और तड़का लगाएं.
- एक छोटे पैन में थोड़ा सा घी गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, सूखी लाल मिर्च और थोड़ी सी कसूरी मेथी डालें.
- इस तड़के को बनी हुई दाल के ऊपर डाल दें.
- ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.
- ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और पेट के लिए भी हल्की होती है.
इसे भी पढ़ें: Amla Pickle Recipe: आंवले का अचार रहेगा 1 साल तक फ्रेश! जानें सीक्रेट ट्रिक
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lauki Chana Dal Benefits, Lauki Ki Sabji Recipe, Lauki Ki Sabji Ke Fayde, Food