विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2023

Pumpkin Seeds Health Benefits: एक नहीं, अनेक फायदों से भरे हैं कद्दू के बीज, यहां जानें रोजाना खाने से मिलने वाले फायदे

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू एक ऐसी सब्जी जिसे कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि कद्दू की सब्जी स्वाद और सेहत से भरपूर मानी जाती है. कद्दू को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं.

Pumpkin Seeds Health Benefits: एक नहीं, अनेक फायदों से भरे हैं कद्दू के बीज, यहां जानें रोजाना खाने से मिलने वाले फायदे
Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू का रोजाना सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
  • कद्दू के बीज में हेल्दी फैट्स होते हैं.
  • कद्दू के बीज में सेरोटोनिन होता है.
  • कद्दू के बीज पाचन के लिए अच्छे हैं.

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू एक ऐसी सब्जी जिसे कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि कद्दू की सब्जी स्वाद और सेहत से भरपूर मानी जाती है. कद्दू को आप अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. जैसे, कद्दू की सब्जी, कद्दू का हलवा, कद्दू का सूप आदि. कद्दू को कुम्हड़ा, कोडू और कोहड़ आदि नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि कद्दू में फाइबर, विटामिन ए, सी, ई, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन, जिंक, फोलेट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, कद्दू के बीज में प्रोटीन्स, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे कई खास बायोएक्टिव केमिकल्स पाए जाते हैं. कद्दू का रोजाना सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. कद्दू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स याददाश्त को बढ़ाने में मददगार हैं.

कद्दू के बीज खाने के फायदे- Health Benefits Of Pumpkin Seeds In Hindi:

1. मोटापा- 

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप कद्दू के बीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं. कद्दू के बीज हाई फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद कर सकते हैं. 

Cauliflower Recipes: इन 5 तरीकों से अपनी डाइट में गोभी को करें शामिल, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

5f48i4s8

2. ब्लड प्रेशर-

कद्दू के बीज में कई सारे मिनरल्स जैसे कि मैंगनीज, कॉपर, ज़िंक और फॉस्फोरस पाए जाते हैं. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर कद्दू के बीज का सेवन किया जा सकता है. 

Hypertension Diet: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं ये चीजें, मिलेंगे कई अन्य फायदे

3. नींद के लिए-

अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो आप अपनी डाइट में कद्दू के बीज को शामिल कर सकते हैं. कद्दू के बीज में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. मैग्नीशियम की मात्रा सही रहने से नींद ना आने की बीमारी से बचा जा सकता है. 

4. स्किन-

कद्दू के बीज में विटामिन के और विटामिन ए और विटामिन बी मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. आप स्किन को ग्लोइंग और क्लीन बनाने के लिए कद्दू के बीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

5. मेटाबॉलिज्म-

सर्दियों के मौसम में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी कमजोर पड़ जाता है. ऐसे में हमें फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है. आपको बता दें कि कद्दू के बीज के सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pumpkin Seeds, Pumpkin Seeds Benefits, Pumpkin Seeds Recipes, Pumpkin Seeds Benefits Hindi, Pumpkin Seeds For Blood Pressure, Pumpkin Seeds Eating Benefits, NDTV HINDI, NDTV India, NDTV.in, Benefits Of Pumpkin Seeds, Health Benefits Of Pumpkin Seeds, What Is Pumpkin Seeds Benefits, NDTV, NDTV News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com