Pudina Health Benefits: पुदीने को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों का मौसम जैसे ही आता है हम सभी ऐसी हेल्दी चीजों की तरफ बढ़ने लगते हैं. गर्मियों के मौसम में पुदीने को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. जैसे पुदीने की चटनी, शरबत, जलजीरा या पुदीने के पराठे. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, पुदीने से पराठे भी बनाएं जा सकते हैं. पुदीना एक ऐसा हर्ब है जिसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. पुदीने में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. पुदीना का सेवन कर कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें डाइट में पुदीने को शामिल और क्या हैं इसके फायदे.
पुदीने के फायदे- Pudina Ke Fayde:
1. मुंह की बदबू-
जिन लोगों में मुंह से बदबू आने की शिकायत है उनके लिए पुदीने का सेवन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि पुदीने की पत्तियों को चबाने से मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिल सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

जिन लोगों में मुंह से बदबू आने की शिकायत है उनके लिए पुदीने का सेवन फायदेमंद हो सकता है. Photo Credit: iStock
2. पाचन-
पाचन संबंधी समस्या होने पर आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं. पुदीना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो खाने को आसानी से पचाने में मदद कर सकते हैं.
Jeera Benefits: जीरे को डाइट में शामिल करने के 4 बेहतरीन तरीके और फायदे
3. स्किन-
पुदीने को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. या इससे बना पैक लगा सकते हैं. पुदीना में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान को रोक सकते हैं.
कैसे करें पुदीने को डाइट में शामिल- How To Include Mint In Your Diet:
1. आप पुदीने की चटनी बनाकर खा सकते हैं. पुदीने की चटनी को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है.
2. पुदीने का काढ़ा, सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन आप पुदीने के काढ़े का सेवन कर सकते हैं.
3. पुदीने को डाइट में शामिल करने के लिए बेस्ट तरीका है कि आप गर्मियों के मौसम में इससे जल-जीरा पानी बनाएं.
4. अगर आप सलाद का सेवन करते हैं तो पुदीने की फ्रेश पत्तियों को धोकर अपने सलाद की प्लेट में शामिल कर सकते हैं.
5. गर्मियों के मौसम में दही का सेवन हर कोई करना पसंद करता है. आप पुदीने का रायता बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं