विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें और झुग्गियां खाक

Delhi Uttam Nagar Fire: दिल्ली के उत्तम नगर में झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार रात अचानक भयंकर आग लग गई. इस आग की चपेट में सैकड़ों झुग्गी झोपड़ियां और दुकानें आ गईं. हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर अभी नहीं है.

दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें और झुग्गियां खाक
Delhi Uttam Nagar Fire
नई दिल्ली:

दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी के इलाके में गुरुवार तड़के अचानक भयानक आग लग गई. आग की लपटों में इलाके की दुकानें और झुग्गी झोपड़ी आ गईं. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि बचाव दल को इसे बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. अभी आग में जानमाल के नुकसान का कोई पता नहीं चला है.  आग की ऊंची लपटों के कारण बस्ती के लोग भी आग बुझाने की कोशिश में सफल नहीं हो सके. आग किन कारणों से लगी है, अभी इस पर अग्निशमन दल या प्रत्यक्षदर्शी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. 

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात लगी आग में करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है. रात करीब 11:44 मिनट पर पुलिस को आग लगने की सूचना मिली है.दमकल की करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

खबरों के मुताबिक, मछली मार्केट के पास मटियाला इलाके में ये आग लगी. यहां काफी घनी बस्ती है और दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियां हैं. गर्मी के बीच आग तेजी से फैली और थोड़े ही वक्त में पूरे इलाके को आगोश में ले लिया. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को रात सूचना मिली. फिर अग्निशमनकर्मियों की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम तेज किया. 

ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में भी आग

ग्रेटर नोएडा साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में D 79 फैक्ट्री में लगी भयंकर आग लग गई.पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगी है.दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाने में जुटी है. ग्रेटर नोएडा के साइट 4 स्थित एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. बीटा 2 थाना क्षेत्र की डी 79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में लगी इस आग पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया.

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र के साइट 4 स्थित डी 79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी में हुई, जहां पेंट बनाने का काम किया जाता है. दमकल विभाग को शाम करीब 4:01 बजे आग लगने की सूचना मिली.

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं हालांकि, फैक्ट्री में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। पूरे क्षेत्र में धुएं का काला गुबार छा गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया, जिससे कुल आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में लगीं। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया.

वही सीएफओ गौतमबुध नगर प्रदीप कुमार ने बताया की कासना इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। इस फैक्ट्री में पेंट और थिनर बनाने का काम होता था, आग से किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com