Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी हमारे शरीर के लिए कितनी ज्यादा जरूरी है यह तो हम सभी जानते हैं, क्योंकि यह हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति देने में मददगार है. ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान इम्यूनिटी का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है. तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे 7 इम्यूनिटी बूस्टर न्यूट्रिएंट्स, जिससे गर्भवती महिला को सबसे ज्यादा इम्यूनिटी मिल सकती हैं.
यहां हैं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूडस्- Here Are 7 Immunity Booster Foods:
1. विटामिन सी और आयरन
विटामिन सी का सेवन हर प्रेग्नेंट महिला को करना चाहिए. ये हमें आंवला, नींबू, मौसंबी, कीवी, संतरा, और कीनू जैसी चीजों से मिल सकता हैं. वहीं, आयरन के लिए पालक, मेथी के पत्ते, केल, सरसों के पत्ते और सहजन के पत्तों के का सेवन करें. बीज, सूखे मेवे, लीन मीट और जामुन को डाइट में शामिल कर भी आयरन को बढ़ा सकते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी

Food for pregnant women: विटामिन सी का सेवन हर प्रेग्नेंट महिला को करना चाहिए.Photo Credit: Pixabay
2. जिंक
जिंक इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है. ये हमें मांस, मछली, अंडे, नट और बीज, पोल्ट्री, मशरूम, अनाज और फलियों से मिल सकता है.
Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन
Tips To Boost Fertility: प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए करें ये 7 काम, आज ही छोड़ दें ये आदतें...
3. प्रोटीन
प्रोटीन प्रेगेनेंसी के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इसमें अमीनो एसिड होते हैं जो टी कोशिकाओं, बी कोशिकाओं और इम्यून सिस्टम के एंटीबॉडी बनाते हैं. ये आपको दालों, विभिन्न प्रकार की फलियों, मछली, लीन मीट से मिल सकता है.
4. लिक्विड
लिक्विड डाइट शरीर के खून को बढ़ाने, टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन में मदद कर सकती है. इसमें आप ताजा पानी, घर का बना सूप और जड़ी-बूटियों और मसालों से बने काढ़े सहित नारियल पानी और फ्रूट जूस ले सकते हैं.
5. आयोडीन
बच्चे के शारीरिक विकास, हार्मोन और एंजाइम के लिए आयोडीन की जरूरत होती है. ये हमें सी फूड जैसे- मछली, अंडे, समुद्री शैवाल, डेयरी प्रोडक्ट्स और आयोडीन युक्त नमक से मिल सकता है.
6. मसाले
मसालों में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं और बीमारियों को दूर रखने में मददगार हो सकते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी, इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, जीरा, धनिया और मेथी का नियमित सेवन करना चाहिए.
7. कैल्शियम और विटामिन डी
कैल्शियम और विटामिन डी मां और बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. डेयरी उत्पाद, सोया उत्पाद, रागी और ब्रोकली जैसे स्रोत कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं. वहीं, सूरज की रोशनी, अंडे, मछली, डेयरी विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं