Pigmentation Removal Face Pack: कोई नहीं चाहता है कि उसके चेहरे पर पिंपल्स और दाग धब्बे हों. हर किसी को चाहिए कि उसकी स्किन बिल्कुल क्लियर और पिंपल फ्री रहे. लेकिन आज कल की लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से हमारी स्किन पर पिगमेंटेशन की समस्या शुरू हो जाती है और इससे बच पाना बेहद मुश्किल होता है. अगर ये आपके फेस पर फैल जाते हैं तो इससे आपकी स्किन डल नजर आने लगती है. अगर आप भी पिगमेंटेशन की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं होममेड क्रीम बनाने का तरीका जो आपके पिगमेंटेशन की समस्या को दूर कर सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसको बनाने के लिए आपके किचन में ही सारी चीजें मौजूद हैं.
पिगमेंटेशन दूर करने वाला होममेड फेस पैक ( Pigmentation Removal Home Made Face Pack)
हल्दी फेस पैक
स्किन को ग्लोइंग और क्लियर बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह फेस पर होने वाले पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकता है. इसकी मदद से आप पिगमेंटेशन की समस्या से भी बच सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में हल्दी पाउडर लें अब इसमें शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर फेस को धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
टमाटर बेसन फेस पैक
टमाटर और बेसन से बना फेस पैक भी आपकी स्किन में होने वाली पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है. यह फेस पर होने वाली टैनिंग, दाग-धब्बों को कम करने में भी लाभदायी होता है. इसको बनाने के लिए आप एक कटोरी में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट लें और अब इसमें बेसन को मिला लें. अब इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इस पैक को अपने फेस पर लगाकर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब अपने फेस को धोकर साफ कर लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2 बार फेस पर लगाएं. यह स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ पिगमेंटेशन को दूर करने में भी मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं