विज्ञापन

Glowing Skin Home Remedy: स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए दही में क्या मिलाकर लगाएं?

Curd For Skin: अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो दही में मिलाकर इन चीजों को लगाएं.

Glowing Skin Home Remedy: स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट रखने के लिए दही में क्या मिलाकर लगाएं?
Curd For Skin: दही में क्या मिलाकर स्किन पर लगाएं.

Skin Care Tips: मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत के साथ स्किन पर पड़ता है. ऐसे में शरीर के साथ-साथ स्किन का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले महंगे स्किन केयर नहीं बल्कि, किचन में मौजूद इन सस्ती से चीजों का इस्तेमाल कर ऐसा कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं दही से फेस पैक- (How To Make Curd Face Pack)

1. दही और बेसन-

सामग्री-

  • बेसन 
  • दही

विधि- 

एक छोटी कटोरी में दही और बेसन को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. सबसे पहले चेहरे को सामान्य पानी या क्लींजर से अच्छी तरह साफ कर लें. इस पेस्ट को साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं. कुछ मिनट बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें.

Latest and Breaking News on NDTV

2. दही और शहद-

सामग्री-

  • दही 
  • शहद

विधि-

एक छोटी कटोरी में दही और शहद को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. सबसे पहले चेहरे को सामान्य पानी या क्लींजर से अच्छी तरह साफ कर लें. इस पैक को अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर एक समान रूप से लगाएं. चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें. कुछ मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. फिर गुनगुने या सामान्य पानी से चेहरा धो लें और थपथपाकर सुखाएं. 

चेहरे पर दही लगाने के फायदे- (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde)

1. डेड स्किन- 

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो नेचुरल एक्‍सफोलिएट की तरह काम करता है, जिससे डेड स्किन और टैनिंग से राहत मिल सकती है. 

2. हाइड्रेट- 

दही एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार है.  अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है, तो आप इसका इश्तेमाल जरूर करें.

3. ग्लोइंग स्किन- 

दही के फेस पैक के उपयोग से स्किन के दाग-धब्बे कम करने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को गर्मियों में पिंपल्स की समस्या रहती है उनके लिए दही का इस्तेमाल बेस्ट है.

4. एंटी-एजिंग- 

दही में प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, जो कोलाजन बढ़ाते हैं, जिससे झुर्रियां कम हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में बच्चे के अच्छे नंबर लाने और तनाव से बचाने के लिए क्या करें माता-पिता

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curd For Skin, How To Make Dahi Besan And Shahad Face Pack, Glowing Soft Skin, Home Remedies For Glowing Soft Skin, Dahi Ke Fayde, Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com