विज्ञापन

काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली? इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स

India Ka Sabse Sasta Dry Fruits Market: अगर आप ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये बाजार आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो मार्केट.

काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली? इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स
सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स कहां मिलते हैं? जानिए भारत की टॉप होलसेल मार्केट

India Ka Sabse Sasta Dry Fruits Market: अगर हर महीने काजू-बादाम खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है, तो ये खबर आपके काम की है. आप कम दामों में अच्छी क्वालिटी वाले ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. भारत में कई बार बाजार ऐसे हैं, जहां  बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और कई तरह के विदेशी ड्राई फ्रूट्स किफायती दामों में मिल जाएंगे. सिर्फ घर के लिए ही नहीं, अगर आप ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये बाजार आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो मार्केट.

भारत में खारी बावली, क्रॉफर्ड मार्केट और बुर्रा बाजार जैसे होलसेल मार्केट में ड्राई फ्रूट्स रिटेल से काफी सस्ते मिलते हैं- 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत के 3 सबसे बड़ी होलसेल ड्राई फ्रूट मार्केट

क्रॉफर्ड मार्केट (मुंबई)​

अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट है. यहां पिस्ता से लेकर बादाम, अखरोट, नट्स और ब्लूबेरी जैसे विदेशी ड्राई फ्रूट्स अच्छे भाव में मिल जाते हैं. अगर आपका बजट कम है और अच्छा सामान खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपको काफी अच्छे रेट पर चीजें मिल सकती हैं.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक. 
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास गिरगांव मेट्रो स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो स्टेशन हैं.

इसे भी पढ़ें: मात्र 50 रूपए में अपने घर को दे सकते हैं शानदार लुक, ये हैं भारत की 3 सबसे सस्ती होम डेकोर मार्केट

इसे भी पढ़ें: एनर्जी रहेगी डबल, फिटनेस होगी अव्‍वल, आज ही ऑर्डर करें ये Top 5 स्‍नैक्‍स

गुरु बाजार (अमृतसर)

अमृतसर का मशहूर गुरु बाजार कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और अंजीर के लिए जाना जाता है. अगर आप पंजाब जा रहे हैं या वहां रहते हैं, तो इस बाजार में एक बार जरूर जाएं. यहां आपको सस्ते दामों में अच्छी क्वालिटी की चीजें मिल जाएगी.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे खुलती हैं और रात 09:30 बजे तक बंद हो जाती हैं. 
  • कैसे पहुंचें: अगर आप अमृतसर रेलवे स्टेशन से आ रहे हैं, तो ये बाजार आपको 2.5 से 3 किलोमीटर की दूरी पर पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ते Pet कहां मिलते हैं? ये हैं भारत की 3 मशहूर मार्केट!

बड़ा बाजार (कोलकाता)

कोलकाता की ये मार्केट एशिया की सबसे बड़ी ट्रेडिंग मार्केट्स में से एक. मसालों से लेकर ड्राय फ्रूट, स्टेशनरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री तक सब कुछ बहुत सस्ते दाम में मिलता है.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे. 
  • कैसे पहुंचें: महात्मा गांधी रोड और सेंट्रल मेट्रो स्टेशन हैं.

किसके लिए ये मार्केट बेस्ट हैं?

  • घर के लिए bulk खरीद
  • छोटे व्यापारी
  • गिफ्ट पैक खरीदने वाले

इसे भी पढ़ें: तरबूज की ऐसी बर्फी नहीं खाई होगी, ठंडी-ठंडी मिठास गर्मी में दिल खुश कर देगी, नोट करें रेसिपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabse Sasta Dry Fruit Kaha Milta Hai, Dry Fruit Ki Market Delhi Mein, Cheapest Dry Fruits Wholesale Market In India, Sasta Dry Fruit Kahan Se Le
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com