आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाते हैं. खासकर महिलाएं. क्योंकि वो घर, ऑफिस और बच्चों की जिम्मेदारी निभाते-निभाते खुद का ख्याल ही नहीं रख पाती हैं. जिसके चलते उन्हें थकान, हर वक्त कमजोरी लगना, चक्कर आना या थोड़ा सा काम करते ही हांफने लगना जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं. इसके पीछे का कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है.
हमारे शरीर में सही मात्रा में खून (हीमोग्लोबिन) होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. लेकिन खून बढ़ाने के लिए आपको हमेशा दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है. आप अपनी डाइट में इन 4 चीजों को शामिल आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं.
1. पोहा- (Poha)
पोहा न सिर्फ लाइट और टेस्टी होता है, बल्कि आयरन का भी अच्छा सोर्स है.
कैसे खाएं- पोहा बनाते समय उसमें नींबू का रस जरूर निचोड़ें. नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर को पोहे से आयरन सोखने में मदद करता है. आप इसमें मूंगफली और हरी सब्जियां भी मिला सकते हैं. पोहा की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

2. काला चना चाट- (Kala Chana Chaat)
काले चने को सेहत का पावरहाउस कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और प्रोटीन होता है.
कैसे खाएं- उबले हुए काले चने में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला मिलाएं. ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालें. यह टेस्टी चाट न केवल आपका खून बढ़ाएगी, बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगी. चना चाट की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

स्वाद और सेहत से भरपूर काला चना चाट.Photo Credit: iStock
3. पालक दाल- (Palak Dal)
हरी सब्जियां खाने से खून बढ़ता है. पालक में आयरन बहुत ज्यादा होता है.
कैसे खाएं- अरहर या मूंग की दाल बनाते समय उसमें अच्छी मात्रा में कटा हुआ पालक मिला दें. दाल और पालक का यह कॉम्बिनेशन शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को तेजी से सुधारता है. पालक दाल की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

4. राजमा चावल- (Rajma Chawal)
राजमा चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि आपके खून के लिए भी बहुत फायदेमंद है. राजमा में अच्छी मात्रा में आयरन और फोलेट होता है.
कैसे खाएं- हफ्ते में एक या दो बार राजमा चावल बनाकर खा सकते हैं. ध्यान रखें कि राजमा को अच्छे से पकाएं ताकि वह आसानी से पच सके. राजमा की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- मैच से पहले यही चाय पीते थे सचिन तेंदुलकर, आज भी नहीं बदली मास्टर ब्लास्टर की ये आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं