विज्ञापन

रेगुलर पोहा की जगह नाश्ते में खाए ग्रीन चटनी पोहा, स्वाद के साथ वजन भी रहेगा कंट्रोल, नोट करें रेसिपी

Green Chutney Poha: क्या आप भी एक ही तरह का पोहा खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो इस आर्टिकल में जानें ग्रीन चटनी पोहा की आसान रेसिपी.

रेगुलर पोहा की जगह नाश्ते में खाए ग्रीन चटनी पोहा, स्वाद के साथ वजन भी रहेगा कंट्रोल, नोट करें रेसिपी
Green Chutney Poha: कैसे बनाएं ग्रीन चटनी पोहा. (Image AI)

Green Chutney Poha Recipe: भारत के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर नाश्तों में से एक है पोहा. यह लाइट और खाने में स्वादिष्ट है. सबसे अच्छी बात यह कि मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. सुबह की भागदौड़ में जब कुछ समझ न आए, तो प्याज वाला सिंपल पोहा या ढेर सारी सब्जियों वाला वेज पोहा हर घर की पहली पसंद होता है. लेकिन क्या आपने कभी पोहे को एक फ्रेश और नया 'ग्रीन ट्विस्ट' देने के बारे में सोचा है? ​जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 'ग्रीन चटनी पोहा' (Green Chutney Poha). यह पोहा आपके रोज के सिंपल नाश्ते को एक एकदम नया और चटपटा स्वाद देगा. दिखने में एकदम हरा-भरा और खाने में हल्का सा तीखा-खट्टा, यह पोहा हर किसी को पसंद आने वाला है. इस मजेदार और आसान रेसिपी को इंस्टाग्राम पेज @chieffoodieofficer ने शेयर किया है. आइए जानते हैं कि यह पोहा क्यों खास है और इसे कैसे बनाया जाता है.

​क्यों खास है यह ग्रीन चटनी पोहा? (Why is this Green Chutney Poha special)

​इस पोहे का असली जादू इसकी हरी चटनी में है, जिसे ताजे धनिए और करी पत्ते (मीठा नीम) से तैयार किया जाता है. इसमें लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगता है, वो इसके स्वाद को रेगुलर पोहे से कहीं ज्यादा मजेदार बना देता है. इसका चमकीला हरा रंग देखने में भी बहुत अच्छा लगता है और खाते ही मुंह में एक फ्रेशनेस आ जाती है.

कैसे बनाएं ग्रीन चटनी पोहा- (How to make Green Chutney Poha)

इस पोहा को बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में हरा धनिया, करी पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च, कुछ बर्फ के टुकड़े और थोड़ा सा पानी डालें. इसे अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ चटनी वाला पानी बना लें. अब इसे छानकर एक तरफ रख दें.
​पोहे को पानी से अच्छी तरह धो लें और सारा पानी निकालकर साइड में रख दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. फिर एक कढ़ाई या पैन में तेल गरम करें. इसमें उड़द दाल, मूंगफली, चना दाल, राई (Mustard Seeds) और करी पत्ता डालकर भूनें.
अब इसमें कटे हुए प्याज डालें. प्याज भूनने के बाद, इसमें छना हुआ चटनी का पानी, नमक और हरा धनिया डालें. अब इसमें धुला हुआ पोहा डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें. बस, आपका गरमा-गरम हरा-भरा पोहा तैयार है! ऊपर से थोड़ी नमकीन छिड़कें, नींबू का रस निचोड़ें और मजे से खाएं.

​क्या यह सेहत के लिए फायदेमंद है?

​यह ग्रीन चटनी पोहा आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है, अगर आप इसे कम तेल में बनाते हैं, तो यह वजन को कंट्रोल करने में भी मददगार है. यह फाइबर से भरपूर होता है और पेट के लिए काफी लाइट है, जिससे इसे पचाना बहुत आसान है. चटनी में इस्तेमाल होने वाले हरे धनिए और करी पत्ते से शरीर को जरूरी विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें- काले पड़ गए केले को फेंकने की बजाय बनाएं ये 4 टेस्टी चीजें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com